
Jamshedpur : विजयादशमी के अवसर पर सोमवार को जमशेदपुर में रामनवमी झंडा विसर्जन का जुलूस निकला. इससे पूर्व विभिन्न पूजा समितियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में झंडा की पूजा-अर्चना की गयी. इसके बाद देर शाम विभिन्न अखाड़ा समितयों की ओर से विसर्जन जुलूस निकाला गया. इस दौरान युवाओं ने हैरतअंगेज करतब दिखाया. इस दौरान विभिन्न पूजा समितियों द्वारा निकाली गयी मनमोहक झांकिया भी आकर्षण का केंद्र रही. जुलूस के दौरान अखाड़ा समितियों के करतब व झांकियों को देखने के लिए सड़कों पर हजारों की तादात में भीड़ उमड़ पड़ी. जुलूस में शामिल युवाओं की कलाबाजी देख लोगों के पसीनें छुट गये. जुलूस में डंका, ताशा, बाजा के साथ ही लाठी-तलवार, ट्यूबलाइट आदि से करतब दिखाने वाले लोग विभिन्न अखाड़ा में शामिल थे.

निर्देश का नहीं होता दिखा पालन
जिला प्रशासन द्वारा शहर में दोपहर 12 बजे ही जुलूस निकालने का निर्देश पूर्व में जारी कर दिया गया था, लेकिन इसके बावजूद प्रशासनिक आदेश का पालन होता नहीं दिखा. दरअसल, जहां एक ओर बड़ी संख्या में अखाड़ा कमेटी के लोग जुलूस में शामिल थे. वहीं दूसरी ओर हजारों की संख्या में जुलूस देखने वालों की भीड़ उमड़ी थी. इसके बाद देर शाम होते-होते भीड़ की संख्या बढ़ती चली गयी. जुलूस के दौरान पुलिस व्यवस्था संभालते हुए अस्त-व्यस्त रही.
ड्रोन से की गयी जुलूस की निगरानी
जुलूस के दौरान जिला प्रशासन द्वारा ड्रोन की व्यवस्था की गयी थी. सभी जुलूस की निगरानी ड्रोन से की जा रही थी. जिसकी मॉनिटरिंग कंट्रोल रूम में बैठे पदाधिकारी द्वारा की जा रही थी. इस दौरान प्रत्येक जुलूस की तस्वीरों को ड्रोन कैमरा में कैद किया जा रहा था. इसके अलावा अलग से वीडियोग्राफी का भी काम किया जा रहा था.
जिला प्रशासन ने पूर्व में ही जारी किया था अलर्ट
जिला प्रशासन प्रशासन द्वारा प्रशासन द्वारा विसर्जन जुलूस का रूट चाट तैयार किया गया था. जगह-जगह पुलिस फोर्स की तैनाती की गयी थी. शहर के कुल 28 स्थानों पर बेरिकेडिंग और डॉप गेट बनाये गये थे. इधर, खबर लिखे जाने तक कहीं से बी किसी प्रकार की अनहोनी घटना की सूचना नहीं है. सबकुछ शांतिपूर्वक तरीके से चल रहा है. जुलूस निकलने की रफ्तार काफी धीमी होने के कारण पुलिस-प्रशासन की परेशानी बढ़ गयी है. जो समय सीमा निर्धारित की गयी थी, उसपर विसर्जन नहीं हो सका.
आइजी-डीसी व एसपी की रही शहर पर पैनी नजर
शहर में रामनवमी जुलूस दौरान हर हाल में विधि-व्यवस्था बनाये रखने के लिये आइजी अखिलेश झा से लेकर उपायुक्त विजया जाधव और एसएसपी डॉ एम तमिल वाणन पूरे शहर पर अपनी पैनी नजर रखे हुये हैं. तीनों अधिकारी कभी पुलिस कंट्रोल रूम, तो कभी जुलूस में दिखे.
इसे भी पढ़ें – जमशेदपुर : रैश ड्राइविंग कर रहे थे युवक, दो बाइक को पुलिस ने पकड़ा, बाकी हुए फरार




