JamshedpurJharkhandSaraikela

Saraikela Blast Update : पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय पहुंचे बिहार स्पंज आयरन, कहा-सुरक्षा मानकों से समझौता नहीं करे कंपनी

Kandra : सरायकेला-खरसावां ज‍िले के चांडिल स्थित बिहार स्पंज आयरन लिमिटेड में हुए ब्लॉस्ट में मजदूरों के घायल होने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है. इस मामले को लेकर शुक्रवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय चांडिल पहुंचे. यहां कंपनी के अधिकारियों से उन्होंने पूरी घटना की जानकारी ली. उसके बाद उन्होंने कहा कि इस तरह की घटना दोबारा ना हो, इसे लेकर कंपनी प्रबंधन को ध्यान रखना चाहिए.

देखें वीडियो – 

उन्होंने कंपनी कहा कि सुरक्षा मानकों से कंपनी प्रबंधन समझौता नहीं करे. साथ ही पूर्व केंद्रीय मंत्री ने दुर्घटना में घायल कर्मचारियों के बेहतर इलाज कराने पर जोर देते हुए कहा कि ग्रामीणों पर किए गए केस को वापस लिया जाए. वहीं, उन्होंने कंपनी प्रबंधन से स्थानीय लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने की बात कही. दुर्घटना गुरुवार की शाम तब घटी थी जब कंपनी में क्लिन की सफाई का काम किया जा रहा था. तभी जोरदार धमाका हुआ. इससे कंपनी परिसर में देखते ही देखते अफरा-तफरी मच गई थी. इससे पहले कि लोग कुछ समझ पाते सात मजदूर घायल हो गये. उन सबों को इलाज के लिए टीएमएच ले जाया गया. उसके बाद स्थानीय विधायक सविता महतो एवं सांसद सेठ ने भी पूरी घटना की जानकारी ली थी.

ये भी पढ़ें-Naxali Arrested: चाईबासा पुलि‍स को म‍िली बड़ी सफलता, रेकी कर रहा नक्सली पकड़ा गया

Related Articles

Back to top button