BiharCrime News

पटना : आपसी विवाद में व्यक्ति को मारी गोली, अस्पताल में तोड़ा दम

Patna: राजधानी पटना समेत पूरे राज्य में अपराधियों का कहर लगातार जारी है. आये दिन अपराधियों द्वारा आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है. ताजा मामला शुक्रवार को जुड़ावनपुर थाना क्षेत्र इलाके का है. जहां अपराधियों ने एक व्यक्ति को गोली मार दी. जिसको आनन फानन में इलाज के लिए पटना सिटी के अगमकुआं स्थित एनएमसीएच अस्पताल लाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. वही मृतक व्यक्ति की पहचान जुड़ावनपुर निवासी राजीव रंजन के रूप में किया गया है. बताया जाता है कि आपसी विवाद में इस घटना को अंजाम दिया गया है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़ें : Naxali Arrested: चाईबासा पुलि‍स को म‍िली बड़ी सफलता, रेकी कर रहा नक्सली पकड़ा गया

Related Articles

Back to top button