
Motihari: जिले में बुधवार को मामूली विवाद में गार्ड ने एटीएम में कैश लोड करने के दौरान कैश लोड करने वाले व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दिया है. घटना नगर थाना के आईडीबीआई बैंक के बाहर की है जहां पर एटीएम मशीन में कैश लोड करने कैश वैन पहुंची थी. बताया जा रहा है कि वैन के साथ चल रहे गार्ड और कैश लोड करने वाले रमेश के बीच कल से ही विवाद चल रहा था. इस बीच गार्ड और रमेश के बीच आज फिर से विवाद होने लगा जिसके बाद गार्ड ने अपने लाइसेंसी बंदूक से रमेश को दो गोली मार दिया.
गोली लगने के बाद घायल रमेश जान बचाने के लिए आईडीबीआई बैंक के अन्दर प्रवेश किया. बैंक के अन्दर घायल को देखकर बैंक के अंदर अफरातफरी मच गई. जिसके बाद बैंक के मैनेजर ने तत्काल नगर थाना को सूचना दिया. सूचना पर पहुंची नगर थाना पुलिस ने हथियार के साथ गार्ड को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं घायल रमेश की मौके पर ही मौत हो गई.
इसे भी पढ़ें – JSSC संशोधित नियमावली: हाईकोर्ट ने पूछा, उर्दू को परीक्षा में शामिल करने से पूर्व डेटाबेस तैयार किया गया या नहीं




