JharkhandLead NewsRanchi

दूसरे दिन भी पथराव, मंगलवार को विशेष समुदाय के द्वारा पथराव के बाद से खूंटी में तनाव

Ranchi: खूंटी में मंगलवार को माहौल बिगाड़ने की असफल कोशिश हुई. मंगलवारी जुलूस पर समुदाय विशेष के लोगों द्वारा पथराव के बाद दो पक्षों के बीच विवाद हो गया. बुधवार को भी खूंटी के भट्टी रोड व शिवाजी चौक के पास पथराव के वजह से रणक्षेत्र बना रहा. दोनों ओर से रुक-रुककर घंटों पथराव होता रहा. घटना की जानकारी मिलने के साथ ही प्रशासन की टीम भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गई.

खूंटी एसपी आशुतोष शेखर, एएसपी अभियान रमेश कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी सैयद रियाज अहमद, मुख्यालय डीएसपी, एसडीपीओ, खूंटी, मुरहू थाना प्रभारी समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं. इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया. हालात को पूरी तक नियंत्रण में ले लिया गया. मौके पर जमे लोगो को लाउडस्पीकर के माध्यम से लौटने की अपील की गयी. सायरन बजाकर पुलिस गश्ती करती रही है.

Related Articles

Back to top button