
Palamu : लातेहार जिले के युवक की लाश हैदरनगर थाना क्षेत्र से मंगलवार की सुबह बरामद की गयी है. शव को देखने से प्रतीत होता है कि युवक की हत्या कर शव वहां लाकर फेंका गया होगा. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया है. मामले की छानबीन शुरू की गयी है. युवक की पहचान लातेहार के बरवाडीह थाना क्षेत्र के आदर्शनगर निवासी 45 वर्षीय अरुण कुमार गुप्ता के रूप में हुई है.
जानकारी के अनुसार ज़िले के हैदरनगर थाना क्षेत्र के जिनताड़-कोसियारा सड़क के बगल में अरुण कुमार गुप्ता का शव पड़ा हुआ था. सूचना मिलने पर हैदरनगर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद किया. शव की शिनाख्त उसके पास से मिले कागजात के आधार पर की गयी. बाद में पुलिस ने नाम, पता व मोबाइल नंबर से मृतक के परिजनों से बात कर इसकी पुष्टि की.
इसे भी पढ़ें: Jharkhand में Jail की दीवार फांदने की कोशिश तो लगेगा Current
घटनास्थल पर पहुंचे एसआई नितिन पोद्दार ने बताया कि मामले की छानबीन में पुलिस जुट गई है. उन्होंने बताया कि मृतक लातेहार के बरवाडीह का निवासी है. अरुण कुमार गुप्ता जमीन से संबंधित कारोबार के अलावा प्रखंड और अंचल कार्यालय में लोगों के काम भी निजी तौर पर करता था. वो घर से कल सोमवार को निकला, उसके बाद क्या हुआ, कहां गया और हैदरनगर कैसे पहुंच गया, किसी को जानकारी नहीं है. आशंका जताई जा रही है कि अरुण की हत्या कर उसके शव को किसी वाहन से लाकर हैदरनगर थाना क्षेत्र में फेंका गया है.
एसआई ने कहा कि मगर मृतक के मुंह में उसी का गमछा बंधा होने की वजह से मामला कुछ और बयां करती है. उसे शोर मचाने से रोकने के लिए उसके मुंह में गमछा बांधा जा सकता है. यह भी हो सकता है कि उसे विश्वास में लेकर और उसे गाड़ी में बैठकर यहां लाया गया हो. सुनसान जगह देखकर उसकी हत्या गला दबा कर कर हत्या कर दी गई हो. सभी मामलों पर जांच तेज करने का निर्णय लिया है. परिजनों का बयान लेने के बाद मामले में कुछ हद तक स्थिति स्पष्ट हो पाएगी.
इसे भी पढ़ें: Chaiti Chhath : नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ लोक आस्था का महापर्व चैती छठ




