
Jharkhand news , Ranchi news
Ranchi: सोमवार को सरहुल पर निकलने वाली शोभायात्रा की सुरक्षा को लेकर रांची पुलिस ने तैयारी पूरी कर ली है. सरहुल के मौके पर विभिन्न इलाकों से निकलने वाले जुलूस के मद्देनजर 500 अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है. वहीं मेन रोड, सिरमटोली, सहित अन्य मुख्य सरना स्थल पर अतिरिक्त पुलिस की तैनाती की जायेगी. रांची के एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा ने कहा कि सभी थानों को विशेष सतर्कता का निर्देश दिया गया है. सभी शांति समिति और अखाड़े के लोगों के साथ बैठक भी की गयी थी. जुलूस के दौरान सीसीटीवी कैमरे से भी निगरानी की जाएगी. थानेदारों को सरना स्थल और जुलूस के मार्गों पर गश्त लगाने का निर्देश दिया गया है. जुलूस में उपद्रव करने वालों के साथ सख्ती से निपटा जाएगा. सरकार की गाइडलाइन के अनुरूप ही जुलूस निकाली जाएगी. इसका उल्लंघन किए जाने पर कार्रवाई की जाएगी.
इसे भी पढ़ें : BIG NEWS : नासिक के नजदीक LTT-जयनगर एक्सप्रेस के डिब्बे पटरी से उतरे, कई लोग घायल




