
Jamshedpur : चक्रधरपुर रेल मंडल के बामड़ा स्टेशन पर तीन ट्रेनों के ठहराव को हरी झंडी मिल गई है. तीन दिन पूर्व स्थानीय लोगों ने यात्री ट्रेनों के ठहराव की मांग को लेकर रेल चक्का जाम किया था. आंदोलन रंग लाया और डीआरएम ने ट्रेनों का ठहराव देने की मांग से रेलवे के वरीय अधिकारियों को अवगत कराया. रेलवे ने तत्काल कदम उठाते हुए बामड़ा रेलवे स्टेशन पर तीन ट्रेनों का ठहराव देने की हामी भर दी.
बामरा स्टेशन पर राउरकेला-भुवनेश्वर इंटरसिटी, दक्षिण बिहार एक्सप्रेस, हावड़ा-अहमदाबाद एक्सप्रेस और कलिंगा उत्कल ट्रेनों का ठहराव रेलवे की ओर से देने की घोषणा कर दी गयी है. तीनों ट्रेनों का ठहराव 4 अप्रैल यानी सोमवार से बामड़ा स्टेशन पर होगा. इसके अलावा 18477/18478 पुरी -योग नगरी ऋषिकेश कलिंगा उत्कल एक्सप्रेस का ठहराव बामरा स्टेशन पर दिया गया है. चार अप्रैल की सुबह 9.40 बजे बामरा स्टेशन पर उत्कल एक्सप्रेस के स्वागत रेलवे को किया जायेगा. इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में संबलपुर के सांसद नितेश गंगादेब मौजूद रहेंगे.
ये भी पढ़ें-KU Update : डॉ रिजवाना परवीन बनीं कोल्हान विश्वविद्यालय के उर्दू विभाग की हेड




