JharkhandLead NewsRanchiTOP SLIDER

सीता सोरेन ने अपनी ही पार्टी को कठघरे में किया खड़ा- कहा चार्टर्ड प्लेन से जेएमएम विधायक गये थे दिल्ली

राज्यपाल से मिलीं झामुमो विधायक सीता सोरेन, जल, जंगल, जमीन बचाने की लगायी गुहार

sita soren news, jharkhand news, ranchi news, jmm news

Ranchi : झामुमो विधायक सीता सोरेन ने शुक्रवार को राज्यपाल से मुलाकात की. मुलाकात के बाद उन्होंने मीडिया से कहा कि राज्य बने 21 साल हो गये हैं लेकिन अब तक यहां के मूलवासियों को उनका हक नहीं मिला है. उन्होंने कहा कि उन्होंने राज्य में जल, जंगल जमीन की हो रही लूट से राज्यपाल को अवगत कराया है. उन्होंने कहा कि मैंने मुख्यमंत्री के समक्ष भी बातें रखीं, विधानसभा में भी ध्यानाकर्षण और तारांकित के माध्यम से सवाल उठाये, लेकिन एक भी जवाब नहीं मिला. उन्होंने कहा कि राज्य में भ्रष्ट अधिकारियों को संरक्षण दिया जा रहा है.

इसे भी पढ़ें : झारखंड के डॉक्टर कल नहीं देखेंगे मरीज, सरकारी व प्राइवेट अस्पतालों की ओपीडी रहेगी ठप

गुरुजी और दुर्गा के सपने हो रहे हैं चूर

सीता सोरेन ने कहा कि राज्य में गुरुजी शिबू सोरेन और झारखंड आंदोलनकारी स्व. दुर्गा सोरेन के सपने चूर हो रहे हैं. उन्होंने जिन मुद्दों को लेकर लड़ाई लड़ी वो गौण हो गये हैं. लंबी लड़ाई लड़ने के बाद भी आज राज्य में जल जंगल जमीन की लूट मची हुई है. रांची से लेकर बहरागोड़ा तक माफियाओं ने जमीन पर कब्जा कर रखा है. कोई कार्रवाई नहीं हो रही है. वन भूमि का अतिक्रमण किया जा रहा है. हम गुरुजी और स्व. दुर्गा सोरेन के नक्शे कदम पर चल कर जल, जंगल, जमीन की लड़ाई लड़ रहे हैं. कहा कि जनता निराश है, हम भी निराश हैं.

मेरे खिलाफ नहीं है कोई विधायक

सीता सोरेन ने कहा कि मेरे खिलाफ कोई विधायक नहीं है. अगर पार्टी नेतृत्व के पास शिकायत गयी है तो उसका लिखित कागज होगा. वे लोग लिखित कागज क्यों नहीं दिखाते. कोई पत्र नहीं लिखा गया है, आरोप बेबुनियाद है. कोई भी विधायक हमारे खिलाफ नहीं है. कोई पत्र नहीं लिखा गया है, यदि है तो वो दिखाये. जो विधायक बोल रहे हैं, उन्हीं में से कुछ लोग चार्टर्ड प्लेन से दिल्ली गये थे. यह पूछे जाने पर क्या वे झामुमो के ही विधायक थे, तो सीता ने साफ कहा जी हां. कौन-कौन विधायक दिल्ली गये थे इस सवाल पर सीता ने रणनीतिक जवाब देते हुए कहा कि आगे तो आप लोग पता कर लीजिये.

इसे भी पढ़ें : Lalu को निराशा: जमानत याचिका पर सुनवाई टली, जज के नहीं बैठने की वजह से हुआ ऐसा

Related Articles

Back to top button