Crime NewsJharkhandLead NewsRanchi

Ranchi News : गया से आकर हिनू में एटीएम से छेड़छाड़ करने वाला गिरफ्तार

Ranchi: एटीएम में छेड़छाड़ कर पैसे निकालने के आरोप में डोरंडा थाना पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी पर करीब एक माह पूर्व भी डोरंडा थाना में एटीएम छेड़छाड़ मामले में प्राथमिकी दर्ज है. बिहार के गया जिले का रहने वाला आरोपी रांची आकर एटीएम को निशाना बनाता था और फिर लौट जाता था. आरोपियों की पहचान बिहार के गया जिले के फतेहपुर थाना क्षेत्र के रोशना निवासी मनीष कुमार के रुप में हुई है. मंगलवार को पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी अपने सहयोगी के साथ हिनू स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक के एटीएम में छेड़छाड़ कर रहा है. सूचना के बाद पुलिस बैंक के एटीएम की जांच करने पहुंची.

हालांकि आरोपी तबतक फरार फरार हो गया. लेकिन पुलिस आरोपी की निगरानी करने लगी. वहीं एटीएम में लगे सीसीटीवी फूटेज में आरोपी को छेड़छाड़ करते देखा गया.

इसे भी पढ़ें:सिंदरी में विद्यापति परिषद पर फिर अवैध रूप से काबिज हो गये एक गुट के लोग, चुनाव के बगैर कमेटी गठन की घोषणा

इसके बाद आरोपी मनीष को पुलिस अपने गिरफ्त में ले लिया. हालांकि आरोपी का सहयोगी फरार हो गया. पुलिस आरोपी के पास से मास्टर चाबी, पेचकर और एटीएम कार्ड बरामद किया है. पुलिस छानबीन में पता चला है कि आरोपी रांची के अऩ्य इलाको में भी इस तरह के घटना को अंजाम दिया है.

कई थाना क्षेत्र में हुए वारदात के बाद जब पुलिस सीसीटीवी फूटेज चेक की गयी तो आरोपी की पहचान हुयी है. पुलिस आरोपी के अपराधिक इतिहास के बारे में पता लगाने में जुटी है.

इसे भी पढ़ें:स्थापना दिवस पर 6 अप्रैल से 14 अप्रैल तक सेवा अभियान चलाएगी BJP

Related Articles

Back to top button