
Ranchi: विधायक प्रदीप यादव ने कटौती प्रस्ताव के विरोध में बोलते हुए कहा कि देश मे लोकतंत्र विकट परिस्थिति में है. जिस तरह से भाजपा ने मध्यप्रदेश में सत्ता हथियाने के लिए प्रपंच रचा और सत्ता प्राप्त कर लिया उसी तरह का प्रयास भाजपा ने झारखंड में भी किया लेकिन सफलता नहीं मिल सकी. कहा कि भाजपा ने सरकार बदलने की साजिश चली थी. कहा कि भाजपा ने सभी संवैधानिक संस्थाओं को पंगु बना दिया है.चुनाव आयोग हो, रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया सभी सरकार के इशारे पर नाच रहा है.
लगातार संघीय ढांचे को कमजोर करने का प्रयास किया जा रहा है. न्यायपालिका को भी भाजपा ने नहीं छोड़ा. इसका उदाहरण है कि रंजन गोगाई ने इस्तीफा दिया और भाजपा ने उन्हें राज्यसभा भेज दिया. कहा कि भाजपा गली गली नारा देती है गर्व से कहो हम हिन्दू हैं. भाजपा यह नारा भूल गयी हिन्दू, मुस्लिम सिख ईसाई सभी हैं भाई भाई. रूपेश पांडेय को न्याय मिले इससे भाजपा को मतलब नहीं है लेकिन कैसे इस मामले को सांप्रदायिक रूप दिया जाय इसको लेकर इनके नेता कपिल मिश्रा दिल्ली से रांची आते हैं.उन्होनें सरकार से मांग किया कि उत्पाद सिपाही नियुक्ति की परीक्षा रद्द कर दी गयी है, ऐसे में अभ्यर्थियों को पांच वर्ष उम्र सीमा में छूट दी जाय.




