JharkhandLead NewsRanchi

राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों के प्रमोशन का मामला उठा विधानसभा में

Ranchi : वर्षों से लंबित राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों की आइपीएस संवर्ग में पदोन्नति का मामला सोमवार को विधानसभा में उठा. विधायक बिरंची नारायण में विधानसभा में यह प्रश्न उठाया. विधायक ने सरकार से पूछा कि क्या यह बात सही है कि राज्य सरकार द्वारा आइपीएस के एसपीएस कोटा की पदोन्नति के लिए पुलिस पदाधिकारी का यूपीएससी को प्रस्ताव भेजा जाना आवश्यक है. 2017 से आज तक आइपीएस के लिए राज्य सरकार की ओर से प्रस्ताव नहीं भेजा गया है. जबकि 42 योग्यताधारी अधिकारी आज भी इंतजार में हैं. सरकार की तरफ से जवाब दिया गया कि प्रस्ताव भेजने की प्रक्रिया चल रही है.

इसे भी पढ़ें:चुनाव हारने के बाद भी बीजेपी ने पुष्कर सिंह धामी पर जताया भरोसा, लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

राज्य में आइपीएस की है कमी

राज्य में आइपीएस अफसरों की भारी कमी है. यह बात तब सामने आयी जब विधायक बिरंची नारायण ने पूछा कि क्या यह बात सही है कि वर्तमान में झारखंड में करीब 24 एसपी के पद रिक्त हैं. साथ ही राज्य में समादेष्टा से लेकर डीजी तक के 40 ऐसे पोस्ट जहां आइपीएस का पदस्थापन अनिवार्य है, इसमें 29 पद पूरी तरह खाली हैं. इन पर अतिरिक्त प्रभार से काम चलाया जा रहा है. इस सवाल के जवाब में बताया गया कि राज्य में आइपीएस की काफी कमी है.

वहीं जिला स्तर के रिक्त पदों पर पदाधिकारी की पदस्थापना के लिए प्राथमिकता दी जाती है जिससे विधि व्यवस्था, अपराध नियंत्रण समस्या पर विशेष ध्यान दिया जा सके.

राज्य प्रतिनिधि केंद्रीय पुलिस संगठन के पदाधिकारी से भी विधि व्यवस्था व नक्सल विरोधी अभियान का कार्य लिया जा रहा है.

इसे भी पढ़ें:झारखंड के श्रमिक की विदेश में मृत्यु होने पर राज्य सरकार लाएगी पार्थिव शरीर, मुआवजा भी देगी

राज्य पुलिस सेवा के इन अधिकारियों का होना है प्रमोशन

राज्य पुलिस सेवा से आइपीएस में डीएसपी स्तर के अधिकारियों का प्रमोशन होना है. बताया जा रहा है कि इसमें दीपक कुमार शर्मा, राजकुमार मेहता, शंभु कुमार सिंह, अजय कुमार सिन्हा, अनुदीप सिंह, पूज्य प्रकाश, दीपक कुमार, सहदेव साव, मजरूल होदा, अमित कुमार सिंह, अजीत कुमार, राजेश कुमार, मुकेश कुमार, दीपक कुमार पांडेय, अनिमेष नैथानी, अजय कुमार, आरिफ एकराम, विमल कुमार, अविनाश कुमार, मनीष टोप्पो, कैलाश करमाली, पितांबर सिंह खेरवार, रोशन गुड़िया, श्रीराम समद, सुरजीत कुमार, विरेंद्र कुमार चौधरी, राहुलदेव बड़ाईक, क्रिस्टोफर केरकेट्टा, प्रभात रंजन बरवार, अनूप कुमार बड़ाईक, समीर कुमार तिर्की, हीरालाल रवि, बचनदेव कुजूर, रंजीत मणिक बाखला, शिवेंद्र, सादिक अनवर रिजवी, अरविंद कुमार सिंह, विकास कुमार पांडेय, विजय आशीष कुजूर, राधाप्रेम किशोर, मुकेश कुमार महतो और निशा मुर्मू के नाम शामिल हैं.

इसे भी पढ़ें:दो साल बाद कल निकलेगा पहला मंगलवारी जुलूस, हनुमान भक्तों में खासा उत्साह

Related Articles

Back to top button