Crime NewsJharkhandKoderma

कोडरमा : स्कूल में मारपीट में चार छात्र घायल, तीन आरोपी को भेजा जेल

Koderma: थाना अंतर्गत पांडेयडीह उत्क्रमित मध्य विद्यालय में सोमवार सुबह करीब 10 बजे छात्रों के साथ मारपीट मामले में तीन युवकों को जेल भेज दिया गया है. थाना प्रभारी इंदु भूषण कुमार ने बताया कि पाण्डेयडीह निवासी आठवां के छात्र पीयूष कुमार पिता कमलेश यादव ने आवेदन दिया है. दिए गए आवेदन में बताया कि विद्यालय की एक छात्रा से एक महीना पहले विद्यालय में साफ सफाई के दौरान कुछ कहा सुनी हो गई थी इसके बाद भी इनके बीच कहा सुनी होती रही.

जिसके बाद छात्रा के भाई सोहेब अंसारी सोमवार को विद्यालय में अन्य चार युवकों के साथ आकर मारपीट करने लगा. मारपीट की सूचना के बाद ग्रामीणों ने तीन युवकों को पकड़ कर कोडरमा पुलिस को सौंप दिया.

इसे भी पढ़ें:झारखंड के श्रमिक की विदेश में मृत्यु होने पर राज्य सरकार लाएगी पार्थिव शरीर, मुआवजा भी देगी

जिसके बाद कोडरमा पुलिस ने कोडरमा थाना कांड संख्या 69/2022 के तहत कार्रवाई करते हुए पाण्डेयडीह निवासी अजीब अंसारी पिता जुमन अंसारी, साजिद अंसारी पिता अयूब अंसारी, सोहेब अंसारी पिता मो निजामुद्दीन को जेल भेज दिया है. वहीं अन्य दो नामजद फैजुल अंसारी पिता मो मुबारक एवं एनायत अंसारी पिता मो असगर की खोज जारी है.

वहीं पीयूष कुमार के साथ आकाश कुमार पिता हेमराज साव, सुजीत कुमार पिता उमेश दास, नितेश कुमार पिता राजेश यादव ने भी बताया कि उक्त युवकों ने विद्यालय में आकर मारपीट की. वहीं छात्रा ने बताया कि पीयूष कुमार अक्सर कमेंट किया करता था जिसकी शिकायत उसने अपने भाई से की थी.

इसे भी पढ़ें:दो साल बाद कल निकलेगा पहला मंगलवारी जुलूस, हनुमान भक्तों में खासा उत्साह

Related Articles

Back to top button