BusinessJamshedpurJharkhand

Baba ramdeo करेंगे Ruchi Soya का कायाकल्‍प, वैश्विक ब्रांड बनाने के ल‍िए उठाये ये कदम

Jamshedpur : रुच‍ि सोया को बाबा रामदेव वैश्‍व‍िक ब्रांड बनाने की योजना के साथ सामने आए हैं. उनकी योजना इसका कायाकल्‍प करने की है. इसके ल‍िए कुल 43 सौ करोड़ रुपये का इक्विटी शेयर जारी किया है. रुच‍ि सोया पतंजलि समूह का एक हिस्सा है. रुचि सोया इंडस्ट्रीज ने अपने फॉलो-ऑन पब्लिक ऑफर के लिए 615 रुपये से 650 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है जो 24 मार्च को खुलेगा.
योजना मुख्यरूप से कंपनी को कर्ज मुक्त बनाने और उसके बाद कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए ऑफर की आय का उपयोग करने की है. फिलहाल कंपनी पर 33 सौ करोड़ रुपये का कर्ज है. इस कंपनी को बाबा रामदेव के पतंजलि समूह ने नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (एनसीएलटी) के माध्यम से अधिग्रहित किया था. यह भारत की सबसे बड़ी ब्रांडेड तेल पैकेज्ड फूड कंपनी है, जिसमें रुचि गोल्ड, महाकोश, सनरिच, रुचि स्टार और रुचि सनलाइट जैसे ब्रांड हैं. सोया फूड्स न्यूट्रेला भी इसमें शाम‍िल है.
भारतीय कंपनी को वैश्‍वि‍क ब्रांड बनाने का प्रयास
एफपीओ की घोषणा खुद बाबा रामदेव ने मीडिया को संबोधित करते हुए की. बाबा रामदेव ने कहा कि भारतीय कंपनी को वैश्विक ब्रांड बनाने का प्रयास है. रुचि सोया अब सिर्फ एक कमोडिटी कंपनी नहीं है. इसमें एफएमसीजी, फूड बिजनेस और न्यूट्रास्युटिकल सहित अन्य कार्यक्षेत्र हैं. कंपनी वैश्विक पहुंच को मजबूत करने के साथ-साथ भारत में ग्रामीण वितरण पर ध्यान केंद्रित करेगी.

ये भी पढ़ें-क्रियायोग विज्ञान के प्रसार के 105 वर्ष, स्‍थापना द‍िवस पर जान‍िए योगदा सत्संग सोसाइटी का सफरनामा

Related Articles

Back to top button