JharkhandRanchiTOP SLIDER

Big News: झारखंड में ऑनलाइन ड्राइविंग लाइसेंस के लिए 14 और 15 मार्च को भी लिये जायेंगे आवेदन

Ranchi: मैनुअल तरीके से बने ड्राइविंग लाइसेंस को तत्काल ऑनलाइन कराने को लेकर जारी आदेश के बाद लोगों ने मैनुअल लाइसेंस को जमा करना शुरू कर दिया है. 12 मार्च को 2664 लोगों ने अपना मैनुअल लाइसेंस जमा कराया है. इनमें से 1652 लोगों का कार्ड लाइसेंस की स्वीकृति दे दी गयी है. वहीं, 760 लोगों का लाइसेंस एप्रूव के लिये रखा गया है. जबकि, 252 लोगों की इंट्री हो चुकी है. इस बारे में जिला परिवहन पदाधिकारी प्रवीण प्रकाश ने बताया कि यह आंकड़ा केवल 12 मार्च का है. 12 मार्च तक जितने भी आवेदन आये हैं उनका इंट्री होने के बाद दो दिन 14 और 15 मार्च को भी आवेदन लिये जायेंगे. उसके बाद इस संबंध में किसी प्रकार के आवेदन स्वीकार नहीं किये जायेंगे.

इसे भी पढ़ें: 6th JPSC : संशोधित मेरिट लिस्ट पर विवाद का साया

ऐसे करा सकते हैं ऑनलाइन

इसके लिए हस्तलिखित डीएल (किताब एवं फार्म 7 लाइसेंस) की मूल प्रति यानि निर्गत किए गए ओरिजिनल डीएल के साथ उपस्थित होकर केंद्र सरकार के सारथी वेबपोर्टल पर Backlog Entry (Online) करवाना होगा.

15 मार्च के बाद नहीं होगा इंट्री

परिवहन विभाग ने सभी जिलों के डीटीओ को निर्देश जारी कर ऑफलाइन डीएल को ऑनलाइन कराने को कहा है. विभाग की ओर से जारी निर्देश में कहा गया है कि Backlog Entry का प्रावधान Ministry of Road Transport & Highways, Government of India के सारथी वेबपोर्टल पर 15 मार्च 2022 तक ही उपलब्ध रहेगा. इसके बाद मैनुअल तरीके बने (डीएल किताब एवं फॉर्म 7 लाइसेंस) वाले डीएल की ऑनलाइन इंट्री नहीं हो सकेगी.

 

Related Articles

Back to top button