
Ranchi: रिम्स में आउटसोर्स पर काम कर रहे 300 कर्मचारियों को पिछले 4 महीने से वेतन नहीं मिलने पर वे डायरेक्टर से मिलने पहुंचे. लेकिन उनकी मुलाकात डायरेक्टर से नहीं हो पाई. स्टाफ का कहना था कि नवंबर के बाद से उन्हें पेमेंट नहीं मिला है. ऐसे में उनका घर चलाना मुश्किल हो रहा है. कई बार वे पेमेंट की गुहार लगा चुके है. फिर भी उन्हें पेमेंट नहीं दिया जा रहा है.
अगर जल्द ही पेमेंट नहीं दिया जाता है तो वे आंदोलन करने की योजना बना रहे हैं. बताते चलें कि रिम्स में 2 एजेंसी आउटसोर्सिंग पर मेन पावर उपलब्ध करा रही है. वह इस मामले में सुपरवाइजर आलोक कुमार ने बताया कि वे लोग पेमेंट की मांग करने पहुंचे थे स्टाफ को बता दिया गया है कि जल्द ही पेमेंट उनके खाते में चला जाएगा. इसका बिल रिम्स प्रबंधन को भेज दिया गया है.
इसे भी पढ़ें : सदन में सरकार : तीन महीने पहले से जारी OBC आरक्षण की व्यवस्था के साथ कराये जायेंगे पंचायत चुनाव




