JharkhandLead NewsRanchi

माननीय मनीष जायसवाल जी! टॉपिक से इधर-उधर मत भटकिये…

Ranchi : माननीय मनीष जायसवाल जी जिस विषय पर चर्चा हो रही है. उसी के आस पास रहिये. कृपया टॉपिक से मत भटकिये. ये बातें स्पीकर रविन्द्र नाथ महतो ने कहीं. दरअसल पेयजल, स्वच्छता एवं जल संसाधन विभाग पर लाये गये कटौती प्रस्ताव के समर्थन में बोलने के लिए भाजपा विधायक मनीष जायसवाल खड़े हुए थे. लेकिन वह विषय से इतर केंद्र की भाजपा सरकार की योजनाओं को गिनाने लगे. इसी कारण स्पीकर ने श्री जायसवाल को ऐसी नसीहत दी.

इसे भी पढ़ें :  RIMS: पेमेंट नहीं मिला तो 300 आउटसोर्सिंग स्टाफ पहुंचे डायरेक्टर के पास, मिला आश्वासन

40 करोड़ लोगों का जनधन खाता, डीबीटी से सीधा लाभ

मनीष जायसवाल ने केंद्र की भाजपा सरकार की योजनाओं को गिनाते हुए कहा कि 60 साल में कांग्रेस ने जनता को सिर्फ ठगा. लेकिन मात्र 13 साल जिसमें अटल जी का भी कार्यकाल है, भाजपा ने जनता के लिये सैंकड़ों योजनाएं लायीं. 40 करोड़ लोगों को जनधन खाता में डीबीटी के जरिये लाभ मिल रहा है. उन्होंने कहा कि आयुष्मान योजना का लाभ देश के 50 करोड़ लोगों को मिल रहा है. इसके साथ ही 9 करोड़ महिलाओं को उज्ज्वला योजना का लाभ मिला है.

मंत्री जी का जिला गढ़वा देश के सबसे खराब 10 जिलों में शामिल

मनीष जायसवाल ने कहा कि पेयजल को लेकर देश के सबसे खराब 10 जिलों में सात झारखंड से है. यह चिंता की बात है. खास कर गढ़वा जो कि मंत्री जी का गृह जिला है, वह भी इन दस जिलों में शामिल है. राज्य में सिर्फ 10 लाख घरों में पाइप पहुंचा है. इसमें से पानी सिर्फ पांच लाख घरों में जा रहा है. स्कूल में 17.99 प्रतिशत और आंगनबाड़ी के 4.75 प्रतिशत में ही पाइप के जरिये पेयजल की व्यवस्था हो पायी है.

इसे भी पढ़ें :  सदन में सरकार : तीन महीने पहले से जारी OBC आरक्षण की व्यवस्था के साथ कराये जायेंगे पंचायत चुनाव

Related Articles

Back to top button