BiharLead News

BPSC ने 67वीं पीटी परीक्षा की तारीख में फिर किया बदलाव, अब 7 मई को होगी परीक्षा

Patna: बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन ने मंगलवार को 67 वीं पीटी परीक्षा के तारीख में एक बार फिर बदलाव कर दिया गया है. नए तारीख के अनुसार अब यह परीक्षा 7 मई को ली जाएगी. इससे पहले इस परीक्षा को 30 अप्रैल को आयोजित करना था. इसमें छह लाख से अधिक उम्मीदवारों के शामिल होने का अनुमान है. बीपीएससी ने आयोग की अधिकारिक वेबसाइट को समय-समय पर चेक करने की अपील परीक्षार्थियों से की है. पहले यह परीक्षा 555 सीट के लिए होनी थी. वही इसे बढ़ाकर 726 सीट के लिए कर दिया गया है. पदों पर उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक परीक्षा, मेंस और इंटरव्यू के माध्यम से लिया जाएगा. प्रारंभिक परीक्षा में कुल 150 अंक के प्रश्न पूछे जाएंगे जो 2 घंटे तक चलेगी.

इसे भी पढ़ें : सदन में सरकारः लघु सिंचाई स्कीम के लिये चार सालों से घटती राशि से सिंचाई सुविधाओं पर असर, नये बजट में राहत

Related Articles

Back to top button