
Ranchi: राजधानी रांची के डोरंडा क्षेत्र स्थित डिबडीह पुल के पास एक मजदूर से अज्ञात अपराधियों ने देर रात चाकू मार कर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया. घायल मजदूर को इलाज के लिए रिम्स में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालात गंभीर बताई जा रही है. युवक शहर में मजदूरी कर तुपुदाना क्षेत्र के 10 माइल स्थित अपने घर लौट रहा था. अपराधी लूटपाट में असफल हुआ तो चाकू मार दिया. घायल का नाम प्रशांत टोप्पो है. वो मजदूरी कर अपनी बाइक से घर लौट रहा था.
इसे भी पढ़ें :Russia-Ukraine War: रूस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर दागे ‘मिसाइल’, फेसबुक-ट्विटर के साथ यूट्यूब भी बैन
जैसे ही डिबडीह पूल पहुंचा पहले से घात लगाए अपराधियों में जबरन रोक लिया. बाइक छीनने की कोशिश की तो प्रशांत ने इसका विरोध किया. इसके बाद अपराधियों ने पेट में चाकू से दो वार किये. बचने की कोशिश में हाथ में भी चाकू लग गया.
घायल अवस्था में मजदूर संघर्ष नहीं कर सका. इसके बाद अपराधियों ने मोबाइल और पैसे लूट कर भाग निकले. पीसीआर ने गम्भीर स्थिति में उसे रिम्स पहुंचाया जहां देर रात उसका ऑपरेशन किया गया.
इसे भी पढ़ें :Jharkhand NEWS : लोकसभा चुनाव में लापरवाही बरतनेवाले BDO पर होगी विभागीय कार्रवाई




