JharkhandKoderma

डोमचांच में एसएसटी बस से भारी मात्रा में गुटखा जब्त

अंचलाधिकारी मांदेव प्रिया ने की कार्रवाई

Koderma : जिले के डोमचांच की अंचलाधिकारी मांदेव प्रिया ने शुक्रवार को डोमचांच थाना के समीप गुप्त सूचना के आधार पर बिहार शरीफ से गिरिडीह जा रही एसएसटी बस से छह बोरा में 1200 पैकेट गुटखा जब्त किया. लगभग एक लाख तीस हजार मूल्य का गुटखा विमल कंपनी का जब्त हुआ है. अंचलाधिकारी मांदेव प्रिया ने बताया कि गुटखा कहां से आ रहा था और किसका है, यह पूछताछ वाहन चालक से किया जा रहा है. उसके बाद ही अग्रतर कार्रवाई की जायेगी. फिलहाल छह बोरा गुटखा को डोमचांच थाना परिसर में ही रखा गया है.

इसे भी पढ़ें :JSSC : रिवाइज्ड एग्जामिनेशन कैलेंडर जारी, अब मई के अंतिम सप्ताह में होगी सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा

Related Articles

Back to top button