BiharCrime News

गोपालगंज में एसटीएफ ने दो कुख्यात को किया गिरफ्तार

Gopalganj : बिहार एसटीएफ की टीम ने शनिवार को जिले में दो कुख्यात अपराधियों को गोपालगंज थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है. इस दौरान पुलिस ने अपराधियों के पास दो देसी पिस्टल, 22 जिंदा कारतूस, बायोमेट्रिक मशीन, सैमसंग टैब, 5 मोबाइल समेत एक मोटरसाइकिल बरामद किया है.

गिरफ्तार अपराधियों पर गोपालगंज के धतीव्ना पंचायत के मुखिया सुखल मुसहर की हत्या का आरोप है. इस मामले में ये अपराधी फरार चल रहे थे. एसटीएफ की टीम द्वारा गिरफ्तार अपराधी सुमित कुमार सिंह, विशाल उपाध्याय पर हत्या व लूट के 15 से अधिक संगीन मामले दर्ज हैं. फिलहाल एसटीएफ की टीम अपराधियों से पूछताछ कर रही है.

इसे भी पढ़ें:1 मार्च से बिना लाइसेंस तंबाकू की बिक्री पर चलेगा निगम का डंडा

Related Articles

Back to top button