
Koderma: जिला में बढ़ते अपराध और डोमचांच थाना के बगरीडीह में दलित युवती के साथ बलात्कार करने और जान से मारने की कोशिश के खिलाफ़ और दोषियों को फांसी देने की मांग पर दलित शोषण मुक्ति मंच (डीएसएमएम) कोडरमा के बैनर तले अंबेडकर पार्क मे शनिवार को एकदिवसीय धरना दिया गया. इसका नेतृत्व डीएसएमएम के जिलाध्यक्ष दिनेश रविदास और सचिव महेन्द्र तुरी ने किया.
धरना को सीटू राज्य कमिटी सदस्य संजय पासवान, दिनेश रविदास, मज़दूर नेता प्रेम प्रकाश, भीम आर्मी के पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश कुमार रजक, वार्ड पार्षद मुकेश कुमार रजक, रिया राज, सिकंदर कुमार दास, सुनील कुमार दास, राजकुमार पासवान रामप्रकाश पासवान एवं सरयू दास ने सम्बोधित किया.
इसे भी पढ़ें:रोजगार की गारंटी दे रहा हजारीबाग के चुरचू स्थित डूमर गांव में बना मनरेगा पार्क
वक्ताओं ने कहा कि कोडरमा जिला में लगातार दलितों पर अत्याचार बढ़ रहा है. प्रशासन द्वारा समय पर कार्रवाई नहीं करने और दोषियों को जल्द सजा नहीं होने के कारण अपराधियों में डर नहीं है.
कानून व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त करने में जिला प्रशासन नाकाम है. मोदी सरकार की बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा झूठा है, अपराधियों पर लगाम लगाने में हेमन्त सरकार भी फेल है. वक्ताओं ने अपराध पर रोक लगाने और दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की है.

धरना के उपरांत अंबेडकर पार्क से समाहरणालय तक जुलूस निकालकर प्रर्दशन करते हुए अपराधियों को गिरफ्तार करने की मांग की गयी.
इसे भी पढ़ें:300 एकड़ में फैली हरियाली, थर्ड नेशनल वाटर अवार्ड विनर बना गुनी गांव
बाद में चार सदस्यीय प्रतिनिधि मण्डल ने एसपी से मिलकर छह सूत्री मांग पत्र सौंपा. जिसके माध्यम से बगरीडीह में दलित युवती के साथ बलात्कार व हत्या की कोशिश मे सहयोग करने वाले अन्य दोषियों को गिरफ्तार करने, फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई करते हुए अपराधियों को फांसी व उम्र कैद की सजा देने, नवलशाही थाना कांड संख्या 03/2022 पॉक्सो एक्ट के दोषियों को अविलम्ब गिरफ्तार करने, डगरनवा में मनरेगा के कुआं में मिट्टी धसने से दलित बच्चों की मौत के दोषियों पर कार्रवाई करने, पीड़ित व उनके परिवार को सुरक्षा देते हुए सरकारी प्रावधान के तहत आर्थिक सहायता देने आदि मांगे शामिल है. कार्यक्रम में नागेश्वर दास, भीखी पासवान, डालेश्वर राम, अमित अनुराग, भिखी पासवान, अजीत दास, रामचन्द्र राम, अर्जुन पासवान, चौधरी पासवान, रोहित रविदास, हरेंद्र दास, अशोक भुइयां, फुदुक भुइयां, बिनोद दास, रोहित रविदास, बंशी दास, सहदेव पासवान, विकास दास, मुंशी पासवान, सुदामा दास, रामचन्द्र दास सहित दर्जनों लोग मौजूद थे.
इसे भी पढ़ें:1 मार्च से बिना लाइसेंस तंबाकू की बिक्री पर चलेगा निगम का डंडा




