Lead NewsNationalTOP SLIDERWorld

BIG NEWS : रूस के कब्जे के बाद Chernobyl Nuclear Power Plant में 100 गुणा बढ़ा रेडिएशन, लाखों लोगों की जा सकती है जान !

यूक्रेन, बेलारूस, रूस, पोलैंड समेत आसपास के देशों की आबादी को बड़ा खतरा

कीव: नाटो के मुद्दे पर यूक्रेन और रूस के बीच छिड़ी जंग (Russia Ukraine War) में डराने वाली खबर सामने आई है. यूक्रेन ने दावा किया है कि रूसी कब्जे के बाद चेर्नोबिल न्यूक्लियर पावर प्लांट में रेडिएशन (Chernobyl Nuclear Power Plant Radiation) का लेवल 100 गुणा तक ज्यादा बढ़ गया है.
जिससे यूक्रेन, बेलारूस, रूस, पोलैंड समेत आसपास के देशों की आबादी को बड़ा खतरा पैदा हो गया है.

इसे भी पढ़ें : शेखपुरा एसपी ने 8 पुलिसकर्मियों को किया निलंबित, वसूली करने के आरोप में की कार्रवाई

100 गुणा बढ़ गया रेडिएशन का लेवल

यूक्रेन की न्यूक्लियर एनर्जी रेग्युलेटरी एजेंसी ने दावा किया कि चेर्नोबिल न्यूक्लियर पावर प्लांट में रेडिएशन (Chernobyl Nuclear Power Plant Radiation) का सामान्य लेवल 3,150 होता है. लेकिन रूस की सेना के कब्जे के बाद इस प्लांट में रेडिएशन का लेवल बढ़कर 92,700 हो गया है. एजेंसी ने कहा कि रेडिएशन का बढ़ता लेवल यूक्रेन समेत आसपास के पड़ोसी देशों की आबादी के लिए बड़ा खतरा है और इसका जिम्मेदार केवल रूस है.

इसे भी पढ़ें : RANCHI: NCLP के तहत 28 विशेष विद्यालय के कर्मियों को नहीं मिला एक साल से मानदेय

चेर्नोबिल न्यूक्लियर पावर प्लांट का मामला

बताते चलें कि चेर्नोबिल न्यूक्लियर प्लांट यूक्रेन के प्रिपयेत (Pripyat) शहर में स्थित है. इस शहर को सोवियत संघ के दौर में 1970 में बसाया गया था. चेर्नोबिल प्लांट (Chernobyl Nuclear Power Plant) राजधानी कीव से 108 किलोमीटर दूर उत्तर में हैं. जबकि बेलारूस की सीमा से इसकी दूरी महज 20 किलोमीटर है.

इसे भी पढ़ें : JHARKHAND: नकली दवा और नकली खाना बेचने वालों पर सरकार कसेगी नकेल

1986 में हो गया था प्लांट में विस्फोट

सोविय संघ ने चेर्नोबिल में न्यूक्लियर प्लांट (Chernobyl Nuclear Power Plant) लगाया था. अप्रैल 1986 में इस प्लांट के चौथे रिएक्टर में विस्फोट हुआ और छत उड़ गई. इसके साथ ही पूरे शहर में तेजी से रेडिएशन फैल गया था. शुरुआत में अधिकारियों ने इस घटना को छुपाए रखा. करीब डेढ़ दिन बाद अफसरों ने इमरजेंसी घोषित कर शहर में रहने वाले 50 हजार लोगों को तुरंत घर छोड़कर दूसरे शहरों में जाने का आदेश दिया.

करीब 90 हजार लोगों की हो गई थी मौत

उस हादसे में न्यूक्लियर प्लांट (Chernobyl Nuclear Power Plant) पूरी तरह तबाह हो गया था. इस घटना में जान गंवाने वाले लोगों की सही जानकारी आज तक सामने नहीं आई है. लेकिन माना जाता है कि सीधे या अप्रत्यक्ष तौर पर 90 हजार से ज्यादा लोगों की इस घटना में मौत हो गई थी.

रूस की सेनाओं ने कर लिया था कब्जा

रूस की सेनाओं ने यूक्रेन की राजधानी कीव को घेरने के लिए बेलारूस बॉर्डर की तरफ से अटैक किया. उसी दौरान रास्ते में पड़ने वाले चेर्नोबिल शहर और न्यूक्लियर पावर प्लांट (Chernobyl Nuclear Power Plant) को अपने कब्जे में ले लिया. तब से यह शहर और प्लांट रूसी सेनाओं के अधिकार में है. ऐसे में रेडिएशन को कंट्रोल करने के लिए भी रूस को जिम्मेदार बताया जा रहा है.

इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर: सूर्यमंदिर परिसर में संगीतमय श्रीराम कथा के धनुष यज्ञ एवं सीता स्वयंवर के मार्मिक प्रसंग में आनंदित हुए श्रोता

Related Articles

Back to top button