JharkhandLead NewsRanchi

महाराष्ट्र एवं मध्य प्रदेश की तर्ज पर पंचायत चुनाव में पिछड़ी जातियों को आरक्षण देने को लेकर राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

Ranchi: विधानसभा सदस्य लम्बोदर महतो के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को राज्यपाल रमेश बैस से मुलाक़ात की. इस दौरान श्री महतो ने राज्य में महाराष्ट्र एवं मध्य प्रदेश की भांति पंचायत चुनाव में पिछड़ी जातियों को आरक्षण देने को लेकर ज्ञापन सौंपा.

राज्यपाल को सौंपे गए ज्ञापन के माध्यम से श्री महतो ने चुनाव पूर्व ट्रिपल टेस्टिंग कराने के लिए कमिटी के गठन व सर्वोच्च न्यायालय में वाद संख्या SLA (C) No.- 19756/2021 राहुल रमेश वाद्य बनाम महाराष्ट्र राज्य का कड़ाई से अनुपालन कराने हेतु पहल करने का आग्रह किया.

इसे भी पढ़ें:यूक्रेन से बातचीत कर सकते हैं पुतिन, प्रतिनिधिमंडल भेजने को तैयार

Related Articles

Back to top button