
Kiev: यूक्रेन और रूस के बीच छिड़ी जंग को लेकर दोनों देशों के अपने-अपने दावे हैं. यूक्रेन ने दावा किया है कि उसने रूस के 50 जवानों को ढेर किया है और 5 फाइटर, 2 हेलिकॉप्टर भी मार गिराया है.
वहीं, रूस के हमले की वजह से यूक्रेन के 7 लोगों की जान गयी है, जबकि 9 लोग घायल हैं.
यूक्रेन राष्ट्रपति कार्यालय के सलाहकार ने कहा कि रूस के साथ जंग में उसके 40 सैनिक मारे गये हैं और कई दर्जन घायल हैं.
यूक्रेन ने दावा किया है कि उसने रूस के 50 जवानों को मार गिराया है. साथ ही रूस के 5 फाइटर जेट और 2 हेलिकॉप्टर भी मार गिराये हैं. ताजा जानकारी के अनुसार रूस ने यूक्रेन के दो गांवों पर भी कब्जा कर लिया है.
इसे भी पढ़ें : 6th JPSC : आसान नहीं है संशोधित मेरिट लिस्ट जारी करना, विकल्पों पर हो रही चर्चा




