JharkhandRamgarh

बरकाकाना में गड्ढे में डूबने से 3 बच्चों की मौत, तीनों भाई-बहन थे

Ramgarh: बरकाकाना ओपी क्षेत्र के उरलूंग में गड्ढे में डूबने तीन बच्चों की मौत हो गयी. तीनों आपस में भाई-बहन थे. रेलवे की ओर से खोदे गए गड्ढे में बच्चे नहाने गए थे. घटना बुधवार की है. बताया गया है कि बच्चे बगैर बताए नहाने गए थे. देर शाम तक घर नहीं लौटने के बाद परिजनों ने बच्चों की खोजबीन शुरू की. गड्ढे के किनारे चप्पल देखने के बाद गड्ढे में तलाश की गई, वहां से तीनों का शव मिला. मृतकों में अश्वनी उरांव के दो बच्चे सुजल 6 वर्ष और शैली 10 वर्ष शामिल हैं. तीसरा बच्चा अश्वनी की भगिनी प्रीति कुमारी (9) शामिल है. शव मिलने के बाद मृतक के परिजन शोकजदा हैं.

Related Articles

Back to top button