JharkhandLead NewsRanchi

…और मंत्री पर दुर्व्यवहार का आरोप लगा कर रोने लगा एक फरियादी

Ranchi : लोगों की समस्याओं का समाधान कैसे हो इसकी शुरुआत कांग्रेस ने कर दी है. केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर शुक्रवार से प्रदेश कांग्रेस ने पार्टी कार्यालय में जनता दरबार लगाया. स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने जनता दरबार लगा कर फरियादियों की समस्याएं सुनीं. जनता दरबार में स्वास्थ्य के अलावा जमीन संबंधी मामले भी आये. कई मामलों में फरियादियों को आश्वासन मिला. कई मामलों में त्वरित कार्रवाई भी हुई. जनता दरबार शुरू ही हुआ था कि मंत्री से मिलने आया एक फरियादी कांग्रेस भवन में ही रोने लगा.

हद तो तब हो गयी जब फरियादी अपना दर्द बयां करते हुए मीडिया के सामने रोने लगा. फरियादी स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता पर ही दुर्व्यवहार का आरोप लगा कर फूट-फूट कर रोने लगा.

इसे भी पढ़ें:जल्द मिलेगी मनरेगा की अगली किस्त की राशि : आलमगीर आलम

क्या है पूरा मामला

2013 से 2019 तक रांची सदर अस्पताल सहित अन्य स्वास्थ्य उपकेन्द्रों में सुरक्षा गार्ड की नौकरी से हटाया गया पीड़ित मंत्री के पास पहुंचा.

मोमिन अंसारी जैसे ही जनता दरबार में मिलने पहुंचा तो उन्होंने सीधे कह दिया कि बेकार में मिलने के लिए आ जाते हो. हम कुछ नहीं कर सकते, मुख्यमंत्री से जाकर मिलो हमसे नहीं होगा.

इसे भी पढ़ें:बिहार सरकार के प्रधान सचिव अरविंद चौधरी ने झारखंड में एनआरएलएम के कार्यों को सराहा

कृष्णा को बेहतर इलाज का मिला आश्वासन

इधर, स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने सुरक्षा गार्ड की समस्या को पेचीदा बताते हुए समाधान नहीं होने की बात कही है. जनता दरबार में खलारी से आये एक निःशक्त कृष्णा को भी मंत्री ने बेहतर इलाज का आश्वासन दिया है. पीड़ित के परिजन ने उम्मीद जतायी है कि स्वास्थ्य मंत्री घोषणा के अनुरूप जरूर पहल करेंगे.

कृष्णा साव को एक पांव में ट्यूमर हो जाने के बाद पांव को काटना पड़ा था. स्वास्थ्य मंत्री के समक्ष लोग इस उम्मीद के साथ आये कि उनका समाधान होगा.

इसे भी पढ़ें:प्यार के नाम पर लोगों को ठग रहे Online Dating Apps, इंटरपोल ने जारी किया एलर्ट, ये 5 सावधानियां बचाएंगी ठगी से

Related Articles

Back to top button