BiharCrime News

Patna में दो गुटों के बीच गैंगवार, ताबड़तोड़ हुई फायरिंग, दो लोगों को लगी गोलियां, हुए घायल

फुलवारी शरीफ इलाके के नया टोला में वर्चस्व की लड़ाई में हुई घटना

Patna. राजधानी पटना में दो गुटों के बीच गुरुवार रात को गैंगवार हुई है. इस दौरान ताबड़तोड़ फायरिंग की घटना हुई है. घटना फुलवारी शरीफ इलाके के नया टोला की है. यहां दो गुटों के बीच वर्चस्व की लड़ाई हुई और इस दौरान दर्जनों राउंड गोलीबारी की खबर है. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची है.

इसे भी पढ़ें :  झारखंड के जिन प्लस टू स्कूलों को बनाना है उत्कृष्ट, उनमें आधे से अधिक में प्राचार्य ही नहीं

नया टोला नहर के पास हुई घटना

दरअसल यह पूरा विवाद नया टोला नहर के पास हुआ है. पुलिस इसे एक पूर्व वार्ड पार्षद और एक अन्य पक्ष के बीच विवाद के बाद हुई घटना के तौर पर देख रही है. घटना में 2 लोग घायल भी हुए हैं. एक युवक के हाथ में गोली लगी है जबकि दूसरे के पैर में घाव का निशान है. इनकी पहचान सद्दाम और शाहबाज के रूप में हुई है. पुलिस ने इलाज के लिए एम्स ले गई है.

इसे भी पढ़ें :  240 पत्थर खदान लीजधारकों का लीज 42 दिनों में हो जाएगी खत्म, ई-ऑक्शन करना अनिवार्य 

अवैध वसूली है घटना का कारण

घटना के बारे में जो पहली जानकारी मिली है उसके मुताबिक सब्जी बेचने वालों को डरा धमका कर पूर्व वार्ड पार्षद मुन्ना और उसके भतीजे की तरफ से वसूली की जाती थी. इसी का विरोध एक युवक ने किया थी. युवक के विरोध करने पर बात बिगड़ गई और फिर मारपीट शुरू हो गई. इसके बाद दोनों पक्षों के बीच गोलीबारी भी हुई.

इसे भी पढ़ें :  गालूडीह : समाजसेवी शीला गोप ने फ़ूट ओवर ब्रिज निर्माण के लिए उठाई आवाज

Related Articles

Back to top button