
Ranchi : रांची के ऐतिहासिक मोरहाबादी मैदान से सटा दक्षिणी इलाका भी अब आकर्षक और मनमोहक होगा. इस क्षेत्र में अस्त व्यस्त पेड़ों और वहां पहुंचने के लिए सुगम मार्ग नहीं होने के कारण लोग इधर आते भी नहीं थे. आजादी के अमृत महत्सव के तहत रांची नगर निगम और रांची स्मार्ट सिटी कॉरपोरेशन के साझा प्रयास से अब ये क्षेत्र मोरहाबादी में सबसे ज्यादा आकर्षण का केन्द्र होगा. दरअसल आजादी के अमृत महोत्सव के तहत देश के सभी स्मार्ट शहरों में प्लेस मेकिंग मैराथन टू का आयोजन किया गया है, जिसमें रांची में इस इलाके को ही और भी ज्यादा लोगों के लिए उपयोगी बनाने पर कार्य किया गया.

प्राकृतिक सौंदर्य को संरक्षित करते हुए इस क्षेत्र को इको फ्रेंडली प्लेस बनाने का प्रयास किया गया है, ताकि लोग यहां कुछ क्वालिटी टाइम बिता सकें.
इसे भी पढ़ें:BREAKING : मुठभेड़ में मारा गया 5 लाख का इनामी नक्सली बाला गंझू
इस क्षेत्र को कैसे बनाया गया है खास
- पेड़ों को खास प्रकार के रंग से रंगा गया है.
- आकर्षक लाइटिंग की व्यवस्था की गयी है.
- बरसात में भी पहुंच को आसान बनाने के लिए पेवर्स ब्लॉक लगाया गया है.
- पुराने लकड़ी के टुकड़ों से बेंच और टेबल बनाया गया है.
- पेड़ों के बीच सेल्फी जोन भी बनाया गया है.
- पुराने टायर की मदद से झूला भी बनाया जा रहा है.
- स्ट्रीट डॉग्स के लिए ल्वायल हाउस बनाया गया है.
- चिड़ियों के आराम करने और पानी पीने के लिए खास प्रकार का स्ट्रक्चर बांस से बनाया गया है.
- बच्चों के लिए कुछ गेम का भी प्रावधान किया गया है, कितकित और लूडो डिजाइन किया जा रहा है.
- बांस की टोकरी की मदद से डस्टबिन बनाया गया है.
- रांची के नगर आयुक्त और रांची स्मार्ट सिटी कॉरपोरेशन के सीईओ के मार्गदर्शन में हुआ कार्य.
रांची के नगर आयुक्त मुकेश कुमार और रांची स्मार्ट सिटी कॉरपोरेशन के सीईओ अमित कुमार के दिशा निर्देश और मार्गदर्शन में यह कार्य संपन्न हुआ है. इन दोनों पदाधिकारियों ने 3 दिनों तक चले इस कार्य का न केवल लगातार मॉनिटरिंग किया बल्कि संयुक्त निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश भी देते रहे.
इसे भी पढ़ें:लालू प्रसाद को लेकर रिम्स में बढ़ायी गयी सुरक्षा, 36 जवान लगाये गये, डॉक्टर और नर्स को सतर्क रहने की दी गयी सलाह
75 घंटे में संपन्न हुआ प्लेस मेकिंग
केन्द्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय के निर्देश पर आयोजित इस कार्यक्रम को 13 फरवरी 2022 को शुरू किया गया था जो कि 16 फरवरी 2022 की रात्रि तक संपन्न हो गया. इससे पहले भी प्लेस मेकिंग मैराथन वन के तहत डॉ जाकिर हुसैन पार्क का पुनरोद्धार किया गया था.
प्लेस मेकिंग से क्या दिखेगा बदलाव
वैसे तो मोरहाबादी के पास कई पार्क मौजूद हैं, पर ये इलाका किसी पार्क की तरह नहीं बल्कि नेचुरल ब्यूटी के लिए जाना जायेगा. यहां लोगों को कुछ अलग प्रकार की फीलिंग होगी और लोग खुद को नेचर से कनेक्ट कर पायेंगे. यहां हर वर्ग के लोग बैठ सकेंगे और यहां जाने के लिए किसी भी प्रकार का शुल्क देय नहीं होगा.
इसे भी पढ़ें:मनरेगाः 4 से 5 लाख ग्रामीण प्रतिदिन कर रहे हैं कार्य
नॉलेज पार्टनर के रूप में इनका मिला सहयोग
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में रांची नगर निगम और रांची स्मार्ट सिटी कॉरपोरेशन के साथ-साथ दो और भी ननगवर्नमेंट संगठन नॉलेज पार्टन के रूप में कार्य किये.
डब्लूआरआइ इंडिया और बीवीएलएफ इंडिया ने यहां नॉलेज पार्टनर के रूप तकनीकि मदद पहुंचायी. देश के सभी 100 स्मार्ट शहरों में प्लेस मेकिंग के लिए ये संस्था तकनीकि मदद प्रदान कर रही है.
इसे भी पढ़ें:शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने लगायी अधिकारियों की क्लास, कहा- पैसा वापस हो जा रहा है, व्यवस्था में खामियां बरकरार




