
Palamu : पंचायत चुनाव में ओबीसी आरक्षण का मामला गरमा गया है. ओबीसी समाज से आने वाले स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं समाजिक कार्यकर्ता इसके खिलाफ पूरी तरह मुखर हो गये हैं. बुधवार को ओबीसी मोर्चा पलामू के बैनर तले जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बैठक की और आरक्षण के मामले को 25 फरवरी से शुरू हो रहे विधानसभा सत्र में उठाने के लिए विधायकों पर दबाव बनाने का निर्णय लिया.
समाजिक कार्यकर्ता एवं कुशवाहा युवा मोर्चा के पलामू जिलाध्यक्ष अजीत कुमार मेहता, जनतादल यूनाईटेड के पलामू जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार शैलू, राष्ट्रीय नाई महासभा पलामू के संरक्षक कौड़िया के पूर्व मुखिया प्रेम प्रकाश ठाकुर, बीजेपी मेदिनीनगर ग्रामीण मंडल के मंत्री रिंकू मेहता, राजीव चौहान, अमरजीत कुमार मेहता, गुड्डू मेहता एवं अन्य ने मामले में विधायकों को ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया है.
इसे भी पढ़ें:विधायक दीपिका पांडेय सिंह ने की भाषा विवाद से बचने की अपील, कहा- संवाद का बने जरिया, बांटने का नहीं
अजीत कुमार मेहता ने कहा कि मेदिनीनगर सदर प्रखंड सहित पूरे पलामू जिले में पंचायत चुनाव के दौरान ओबीसी को आरक्षण मिलना चाहिए. कई इलाके ओबीसी बाहुल्य है, बावजूद वहां दूसरी जाति को रिजर्वेशन का फायदा मिलता है. उन्होंने कहा कि विधानसभा में मामले को उठाकर मांग पूरा कराने की कोशिश की जायेगी.
मांग पूरी नहीं होने पर ओबीसी मोर्चा पंचायत चुनाव के साथ-साथ विधायकों का भी बहिष्कार करेगी. ओबीसी के वोट के बदौलत चुनाव जीतने वाले विधायक अपनी नैतिकता दिखाएं.
शैलेन्द्र कुमार शैलू ने कहा कि ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण मिलना चाहिए. हमारी जनसंख्या इसके लिए अहर्ता रखती है. बावजूद ओबीसी को आरक्षण नहीं मिलना चिंता की बात है.
इसे भी पढ़ें:रांची एयरपोर्ट पर कपिल मिश्रा को फ्लाइट से उतरवाकर मिले सांसद संजय सेठ, कहा- लोकतंत्र का गला घोंट रही सरकार




