
Palamu : जिले की उंटारी रोड थाना थाना क्षेत्र में प्रदूषण विभाग के इंस्पेक्टर बंद कर ईट भट्टों की जांच की आड़ में संचालकों से ठगी कर रहे दो लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है. उनसे पूछताछ की जा रही है. शुरुआती जांच में उनकी भूमिका संदिग्ध पायी गयी है.
जानकारी के अनुसार उंटारी रोड थाना क्षेत्र के पांडेपुरा फेंकनडीह इलाके में ईट भट्टे पर मंलवार की दोपहर दो लोग पहुंचे और स्वयं को रांची प्रदूषण विभाग का इंस्पेक्टर बताया. ईंट भट्टों की जांच की और कई तरह की कमियां बता कर संचालकों से राशि की मांग की.
संदेह होने पर संचालकों ने इसकी सूचना उंटारी रोड थाना पुलिस को दी. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों कथित प्रदूषण विभाग के इंस्पेक्टर को हिरासत में ले लिया.
इसे भी पढ़ें:नोवाक जोकोविच कोरोना वैक्सीन ना लेने पर अड़े, फ्रेंच ओपन और विंबलडन भी छोड़ने को तैयार
हिरासत में लिए गए लोगों में औरंगाबाद के संजय कश्यप और रांची के सुदेश्वर चौधरी बताये गये हैं. पुलिस की छानबीन में अब तक सामने आया है कि दोनों ग्रासिम इंडस्ट्री रेहला ठहरे हुए थे और वहां से चालक समेत एक वाहन लिया था और दो से तीर्न इंट भट्टों की जांच की थी.
एएस ईंट भट्टे से 16000, जबकि मुन्ना ईट भट्टे से 2500 की वसूली की थी. आगे किसी तीसरे ईट भट्टे पर वे ठगी के लिए पहुंचते उसके पहले ही पुलिस ने उन्हें धर दबोचा.
थाना लाकर पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है. समाचार लिखे जाने तक इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं हो पाई थी. उनकी पहचान भी पुख्ता नहीं हो पायी थी.
इसे भी पढ़ें:7th JPSC : 407 स्टूडेंट्स होंगे बाहर, 1044 नये उम्मीदवार होंगे शामिल




