
Bengaluru : ईशान किशन आईपीएल 2022 की नीलामी में बिकने वाले सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं. मुंबई इंडियंस ने इस खिलाड़ी पर 15.25 करोड़ रुपये की मोटी रकम खर्च कर अपनी टीम में शामिल किया. इससे पहले शनिवार की नीलामी में कोलकाता नाइट राइडर्स ने श्रेयस अय्यर को 12 करोड़ 25 लाख रुपये में खरीदा था. उसके बाद हर्षल पटेल 10 करोड़ 75 लाख रुपये में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर में वापस गए हैं.
वॉशिंगटन सुंदर और क्रुणाल पांड्या को मिले 8 करोड़ से ज्यादा
वहीं, पंजाब किंग्स ने शिखर धवन को 8 करोड़ 25 लाख रुपये में, रविचंद्रन अश्विन को राजस्थान रॉयल्स ने 5 करोड़ रुपये में और पैट कमिंस को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 7.25 करोड़ रुपये में खरीदा है.
वॉशिंगटन सुंदर और क्रुणाल पांड्या पर भी नीलामी के दौरान धनवर्षा हुई है. दोनों खिलाड़ियों को 8 करोड़ से ज्यादा रकम मिली है.
We’re sure you loved that bid @mipaltan 😉💙
Welcome back to the Paltan @ishankishan51 pic.twitter.com/xwTbSi9z7b— IndianPremierLeague (@IPL) February 12, 2022
निकोलस पूरन और वानिंदु हसरंगा अभी तक आईपीएल 2022 नीलामी में बिकने वाले सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी हैं. दोनों की जेब में 10.75 करोड़ रुपए आए हैं.
इसे भी पढ़ें:पीएलएफआई का बिहार प्रभारी ‘चूहा’ खूंटी के मुरहू से हुआ था गिरफ्तार, कबूला गुनाह
नटराजन को हैदराबाद ने खरीदा
टी नटराजन की नीलामी 1 करोड़ के बेस प्राइज से शुरू हुई. सनराइजर्स हैदराबाद ने 4 करोड़ रुपए में अपनी टीम में उन्हें अपनी टीम में शामिल किया. गुजरात जाइंट्स ने भी नटराजन को खरीदने में रूचि दिखाई थी.
मुंबई इंडियंस द्वारा खरीदे गए अब तक के सबसे महंगे खिलाड़ी
- ईशान किशन – 15.25 करोड़
- रोहित शर्मा- 9.2 करोड़
- क्रुणाल पांड्या- 8.8 करोड़
- नाथन कूल्टर-नाइल – 8 करोड़
इसे भी पढ़ें:‘हमारा बजाज’ वाले राहुल नहीं रहे
निकोलस पूरन को SRH ने खरीदा
वेस्टइंडीज के विकेट कीपर बल्लेबाज निकोलस पूरन को सनराइजर्स हैदराबाद ने 10.75 करोड़ रुपए में अपनी टीम में शामिल किया. इसी के साथ विकेट कीपर की लिस्ट खत्म हो गई है. 10 मिनट के ब्रेक के बाद नीलामी फिर शुरू होगी.
दिनेश कार्तिक हुए आरसीबी के
7 साल बाद आरसीबी के लिए खेलते दिखाई देंगे दिनेश कार्तिक, आईपीएल 2022 ऑक्शन में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने उन्हें 5.50 करोड़ रुपए में खरीदा. चेन्नई सुपर किंग्स ने भी कार्तिक को खरीदने में पूरा जोर लगाया, मगर अंत में उन्हें पीछे हटना पड़ा.
इसे भी पढ़ें:लोहरदगा में नक्सलियों के आईईडी ब्लास्ट में एक जवान घायल
जॉनी बेयरस्टो को पंजाब किंग्स ने खरीदा
विकेट कीपर बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो को पंजाब किंग्स ने 6.75 करोड़ रुपए में अपनी टीम में शामिल किया. बेयरस्टो की पुरानी टीम सनराइजर्स हैदराबाद ने भी उनको खरीदने में दिलचस्पी दिखाई मगर अंत में बाजी पंजाब ने मारी.
IPL की अब तक की नीलामी में सबसे महंगे बिकने वाले हैं ये खिलाड़ी
- 16.25 करोड़ – क्रिस मॉरिस
- 16.00 करोड़ – युवराज सिंह
- 15.50 करोड़ – पैट कमिंस
- 15.25 करोड़ – ईशान किशन* 2022
- 15.00 करोड़ – काइल जैमीसन
मिशेल मार्श को दिल्ली ने 6.50 करोड़ में खरीदा
दिल्ली कैपिटल्स ने ऑस्ट्रेलियाई हरफनमौला मिशेल मार्श को 6.50 करोड़ रुपए की रकम खर्च कर अपनी टीम में शामिल किया है. डेविड वॉर्नर को भी दिल्ली ने नीलामी में खरीदा है. गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद ने भी मार्श को खरीदने में दिलचस्पी दिखाई.
इसे भी पढ़ें:उत्तराखंड चुनावः गरजे आलमगीर आलम, कहा- 5 सालों में भाजपा ने दिये 3 सीएम, अब कांग्रेस की सरकार तय
क्रुणाल पांड्या को लखनऊ सुपर जाइंट्स ने खरीदा
हरफनमौला क्रुणाल पांड्या को नई फ्रेंचाइजी लखनऊ सुपर जाइंड्स ने 8.25 करोड़ रुपए में अपनी टीम में शामिल किया. क्रुणाल को खरीदने में लखनऊ के अलावा सीएसके, पंजाब और गुजरात ने रूचि दिखाई.
सनराइजर्स हैदराबाद ने वॉशिंगटन सुंदर को 8.75 करोड़ रुपए में खरीदा
वॉशिंगटन सुंदर को सनराइजर्स हैदराबाद ने 8.75 करोड़ रुपए में अपनी टीम में शामिल किया. 1.50 करोड़ से शुरू हुई सुंदर की नीलामी में गुजरात टाइटंस और दिल्ली कैपिटल्स ने सबसे पहले हिस्सा लिया.
बाद में सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जाइंट्स ने भी रुचि दिखाई और अंत में हैदराबाद ने सुंदर को अपनी टीम में शामिल किया.
इसे भी पढ़ें:Bengal Municipal Election 2022: जामुरिया में पोलिंग बूथ के बाहर चली गोली, CPM उम्मीदवार की बेटी ने किया फेसबुक लाइव




