
Ranchi : गुरुवार को लोहरदगा जिले के पेसरार थाना क्षेत्र स्थित बुलबुल के आसपास 40 से 50 नक्सली जमा थे. संगठन के रविंद्र गंजू, रथु उरांव, छोटू खरवार, नाजिम अंसारी व अन्य नक्सलियों द्वारा किसी बड़ी घटना को अंजाम दिये जाने की योजना बनाये जाने की जानकारी पुलिस को मिली थी. सूचना मिलने पर सीआरपीएफ कोबरा, झारखंड जगुआर व जिला पुलिस की संयुक्त टीम पहुंची. पुलिस को देख नक्सली फायरिंग करने लगे. पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में कुछ नक्सलियों को भी गोली लगी है. घटनास्थल पर खून के छींटे मिले हैं. हालांकि पुलिस को भारी पड़ता देख नक्सली जंगल का लाभ उठा कर भाग गये. घटनास्थल से भारी मात्रा में डेटोनेटर, दवाइयां, नक्सली पर्चा, बरामद किये गये हैं.
शुक्रवार को अभियान के क्रम में नक्सलियों के एक बंकर का पता चला, जिससे ध्वस्त किया गया. वहीं बम की चपेट में आने से कोबरा बटालियन के आरक्षी दिलीप कुमार एवं हवलदार जख्मी हो गये जिन्हें हेलिकॉप्टर से रांची स्थित मेडिका भर्ती कराया गया.
इसे भी पढ़ें:मोरहाबादी वेंडर्स मामला: 195 दुकानदार बने पार्टी, ड्राफ्ट हो रहा तैयार, कल हाईकोर्ट में दायर होगी याचिका




