
Ranchi : एएसआइ कमलेश कुमार को जमानत देने से हाइकोर्ट ने मना कर दिया है. कमलेश कुमार पर एसीबी पर हमला करने का आरोप है. इसके लिए कमलेश कुमार ने हाइकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी. मामले में सुनवाई करते हुए जस्टिस एके चौधरी ने याचिका खारिज कर दी. बता दें पिछले साल कमलेश कुमार को एसीबी की टीम गिरफ्तार करने गयी थी. श्री कुमार उस समय रंका थाना में पदस्थापित थे. इस दौरान एसीबी की टीम पर हमला किया गया, जिसमें एसीबी के कुछ इंस्पेक्टर घायल हो गये थे.
इसे भी पढ़ें : देश के टॉप-10 पुलिस स्टेशनों में झारखंड का एक भी नहीं, बिहार व ओड़िशा के एक-एक थाने को मिली जगह




