
Lucknow : उत्तर प्रदेश में पहले चरण में 11 जिलों की 58 सीटों पर मतदान जारी है. पहले दो घंटे में वोटिंग की रफ्तार धीमी दिखी. सुबह 9 बजे तक सिर्फ 7.95 प्रतिशत मतदान हुआ. बूथों पर मतदाताओं की लंबी लाइनें लगीं है.
इसे भी पढ़ें : सारवां: भव्य सजा प्राचीन दुर्गा मंदिर में मां का दरबार, भक्तों ने लिया आशीर्वाद
प्रथम 2 घंटों में मतदान 7.93% हुआ है। सभी जगहों पर मतदान प्रक्रिया सुचारु रूप से चल रही है। कुछ जगहों पर EVM की खराब होने की खबर मिली थी लेकिन उनको बदलकर मतदान प्रक्रिया को शुरू किया गया है: उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी बी. डी. राम तिवारी, लखनऊ, उत्तर प्रदेश pic.twitter.com/1q0ukNb7rf
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 10, 2022
अलीगढ़ जिले में 11 बजे तक 17.91 प्रतिशत मतदान हुआ.
खैर – 21.2%
बरौली – 21.68%
अतरौली – 18.4%
छर्रा – 14%
कोल – 17%
अलीगढ़ – 15.1%
इगलास – 18%
जनपद अलीगढ़ में कुल मतदान -17.91 प्रतिशत हुआ.
इसे भी पढ़ें : बोड़ाम : आजसू नेता और हाथीखेदा मंदिर के पुजारी के घर डकैती व तोड़फोड़ मामले में भाजपा के मंडल महामंत्री समेत चार हिरासत में
हापुड़ में 11 बजे तक 22.8. प्रतिशत मतदान
धौलाना : 22.5%
हापुड़ : 22.4%
गढ़ मुक्तेश्वर : 23.5%
कुल : 22.8 %
इसे भी पढ़ें : राजद राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आज, लालू होंगे शामिल, आरजेडी कार्यालय को दुल्हन की तरह सजाया गया
चुनाव ड्यूटी में आए होमगार्ड की फिसलकर गिरने से मौत
अलीगढ़ में चुनाव ड्यूटी में आए होमगार्ड की फिसलकर गिरने से मौत हो गई, बताया जा रहा है कि नाक में चोट लगने से मौत हुई है. खैर सीट के टप्पल में मतदान कराने आए होमगार्ड जगतराम निवासी भावनपुर सिद्धार्थ नगर की मौत हुई है. एसओ ने इसकी पुष्टि की है.




