JamshedpurJharkhand

चाकुलिया : विधायक कार्यालय में लता मंगेशकर को दी गयी श्रद्धांजलि

Ghatshila : चाकुलिया के झामुमो विधायक कार्यालय में भारत रत्न अलंकरण से सम्मानित सुप्रसिद्ध गायिका स्वर्गीय लता मंगेशकर के चित्र पर माल्यार्पण कर विधायक समीर मोहंती ने श्रद्धांजलि दी. साथ ही झामुमो कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखते हुए बारी- बारी से तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की.

इस दौरान विधायक समीर मोहंती ने कहा कि स्वर कोकिला का निधन देश के लिए बहुत बड़ी क्षति है. देश में स्वर कोकिला लता मंगेशकर की भरपाई कभी नहीं की जा सकती है. इस मौके पर बलराम महतो, साहेबराम मांडी, राजा बारिक, निर्मल महतो, पतित दास, पंकज महतो, गौतम दास, गणेश दत्ता, राहुल महतो, मिथुन कर, आकाश दास, सुमित दास, रशीद खान आदि उपस्थित थे.

यह भी पढें- सरायकेला  : आग तापने के दौरान अचेत होकर गिरी महिला गंभीर रूप से झुलसी

Related Articles

Back to top button