National

JNU की पहली महिला वाइस चांसलर बनी शांतिश्री धूलिपुडी

New Delhi: जवाहर लाल यूनिवर्सिटी (JNU) को अपनी पहली महिला वाइस चांसलर मिल गई हैं. प्रोफेसर शांतिश्री धूलिपुडी को JNU की नई वाइस चांसलर बनाया गया है.

इसे भी पढ़ें: दिल्ली में सिख युवती से सामूहिक दुष्कर्म का जमशेदपुर में भी विरोध, सिख समाज की बैठक दोषियों को सख्त सजा की मांग

फिलहाल तक प्रोफेसर एम. जगदीश कुमार जेएनयू के वाइस चांसलर थे. अब उनको यूनिवर्सिटी ग्रांट कमिशन (UGC) का नया चेयरमैन बनाया गया है. JNU वीसी के तौर पर जगदीश कुमार का 5 साल का कार्यकाल 26 जनवरी 2021 को समाप्त हो गया था. इसके बाद जेएनयू के वाइस चांसलर के कार्यकाल का विस्तार किया गया था. जारी नोटिस के मुताबिक, शांतिश्री धूलिपुडी का कार्यकाल पांच साल का होगा, यह उस दिन से शुरू होगा, जिस दिन शांतिश्री ऑफिस ज्वाइन करेंगी.

इसे भा पढ़ें: अरवल में सड़क हादसे में लोजपा नेता की मौत

शांतिश्री धूलिपुडी कभी JNU में टॉपर रही थीं और अब उन्हें उसी यूनिवर्सिटी की वीसी बनने का मौका मिला है. शांतिश्री धूलिपुडी का जन्म 15 जुलाई 1962 को रूस में हुआ. शांतिश्री धूलिपुडी के माता और पिता दोनों ही अकादमिक बैकग्राउंड से थे.

Related Articles

Back to top button