
Ranchi: प्रदेश भाजपा ने सदन में आज पेश बजट को बेहद अहम बताया है. पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता और पूर्व विधायक कुणाल षाडंगी ने कहा कि जिस तरह का बजट आया है, उसमें ऐसे कई प्रयास दिखते हैं जिससे आत्मनिर्भर भारत बनाने की सोच को बल मिलेगा. टैक्स दरों में सरकार ने कोई परिवर्तन नहीं किया है. इससे कोविड के कारण उत्पन्न हुई आर्थिक चुनौतियों से लड़ने की दिशा में बड़ी राहत मिलेगी. पर्यावरण, आधारभूत संरचना, रोज़गार, स्वास्थ्य, शिक्षा समेत सभी क्षेत्रों में आम आदमी की समस्याओं को समझने का प्रयास हुआ है. उसके दीर्घकालिक समाधान का प्रयास भी इस बजट के माध्यम से किया गया है.
इसे भी पढ़ें : Budget 2022 : कांग्रेस का आरोप- झारखंड के हाथ रहे खाली, मिली केवल निराशा
देश में राजमार्गों को 25,000 किलोमीटर तक विस्तारित करने का प्रस्ताव दिया गया है. प्रधानमंत्री आवास योजना में अतिरिक्त 48,000 करोड़ रुपये दिए गए हैं. वित्त मंत्री ने 2022 में 5G स्पेक्ट्रम की नीलामी की भी घोषणा की है. 75 जिलों में 75 डिजिटल बैंकिंग इकाइयां स्थापित करने का प्रस्ताव है. मानसिक स्वास्थ्य के लिए एक राष्ट्रीय कार्यक्रम की घोषणा की गयी है जो कोविड -19 महामारी से उत्पन्न हुई चुनौतियों से लड़ने में कारगर साबित होगी. क्रिप्टोक्यूरेंसी और अपूरणीय टोकन जैसी आभासी मुद्राओं को कर के दायरे में लाया गया है. 400 ऊर्जा कुशल ट्रेनें चलेंगी.
2022-23 के बीच नेशनल हाईवे की लंबाई 25,000 किमी तक बढ़ाई जाएगी।
हाईवे विस्तार पर 20 हजार करोड़ रुपये खर्च होंगे- FM @nsitharaman #AatmanirbharBharatKaBudget
— KunalSarangi (@KunalSarangi) February 1, 2022
स्किलिंग प्रोग्राम को नया रूप दिया जाएगा. युवाओं के स्किलिंग, अपस्किलिंग और रीस्किलिंग के लिए, डिजिटल देश ई-पोर्टल लॉन्च किया जाएगा. कक्षा 1-12 के लिए क्षेत्रीय भाषाओं में पूरक शिक्षा प्रदान करने के लिए वन क्लास वन टीवी चैनल’ को 12 से बढ़ाकर 200 टीवी चैनल किया जाएगा. सुरक्षा बजट का पचास प्रतिशत से ज़्यादा हिस्सा देशी कम्पनियों के उत्पादों की ख़रीददारी में किया जाएगा. निश्चित तौर पर ऐसे प्रयासों से आत्म निर्भर भारत बनाने की सोच को साकार करने में मदद मिलेगी.
इसे भी पढ़ें : Budget : डिजिटल यूनिवर्सिटी खोलने का ऐलान




