
Prayagraj : उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के रहनेवाले एक व्यक्ति को एक मोर (Peacock) से दोस्ती करने और उसे पालने के आरोप में 28 साल के बाद रिहा किया गया है. जब ये मामला उस पर दर्ज किया था, उस वक्त महज 15 साल का था और आज वह 43 साल का हो चुका है.
इसे भी पढ़ें : ओएलक्स पर विज्ञापन देख सूझा अपराध, फोन पर बुलाया फिर चाकू के बल पर लूट लिए कैमरा-मोबाइल
क्या है मामला
जानकारी के अनुसार जिस मोर से किशोर की दोस्ती थी, उसे किसी और व्यक्ति ने मार दिया और उस पर आरोप लग गया. इसके बाद वह पिछले 28 साल से न्याय के लिए भटक रहा था. फिलहाल ये मामला मीडिया की सुर्खियों में है और हर कोई किशोर और मोर की दोस्ती की बात कर है. क्योंकि आमतौर पर इस तरह के कहानी फिल्मों में ही दिखाई जाती है.
इसे भी पढ़ें : रांची में रंगदारी : ऑटो वालों से प्रोटोकॉल के तहत होती है वसूली, लाखों का खेल और सब चुप (2)
पालतू जानवर की तरह रहने लगा था मोर
जानकारी के मुताबिक इस मामले में आरोप जब 15 साल का था, तो वह जंगली मोर को पानी देता था और इसके कारण उसकी मोर से दोस्ती हो गई और वह पालतू जानवर की तरह रहने लगा. वहीं किसी अन्य व्यक्ति ने उसे डंडे से मारा और मोर की मौत हो गई. लेकिन इस मामले में वन विभाग के अधिकारियों ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया. वहीं इस घटना के वक्त आरोपी की उम्र 18 वर्ष से कम पाई गई थी. वहीं उस पर मोर को अवैध रूप से रखने का आरोप लगा और ये मामले कई सालों तक चलता रहा.
इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर : सिदगोड़ा में युवती को कुत्ते ने काटकर किया जख्मी, मानगो की रहनेवाली है पीड़िता
मोर से दोस्ती करना गलत नहीं था
किशोर न्याय बोर्ड ने कहा कि बच्चा अच्छी सोच के साथ मोर को दाना पानी देता था और एक बच्चे के मोर की तरह दोस्ती करना गलत नहीं था. क्योंकि उसे मालूम नहीं था कि उसकी दोस्ती कानून के खिलाफ है. वहीं इस मामले में बच्चे पर जो आरोप लगाए गए हैं. वह गलत है. हालांकि वन विभाग ने मोर को पालने का आरोप लगाया था.
बोर्ड ने कहा कि उक्त मामला 1993 से चल रहा है और बच्चा लगातार कोर्ट के चक्कर काट रहा है और ऐसे में उसे सजा मिल चुकी है.
इसे भी पढ़ें : रांची : भेदभाव और छुआछूत से ऊपर उठकर ही लेप्रोसी को कर सकते हैं खत्म
बोर्ड बोला बच्चे नहीं होते हैं हिंसक
वहीं किशोर न्याय बोर्ड ने कहा कि बच्चे हिंसक नहीं होते हैं और वह जानवर से दोस्ती करने के लिए उत्सुक रहते हैं. लिहाजा बच्चे का मोर से दोस्ती करना गलत नहीं है और बच्चे को इस बात का भी अहसास नहीं था कि मोर से दोस्ती कानून के खिलाफ है.
इसे भी पढ़ें : ;चाईबासा : एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करे सरकार वरना राज्यव्यापी विरोध होगा : अनिल महतो




