
Naugachhia : एक तरफा प्यार में बिजली विभाग की महिला जूनियर इंजीनियर के साथ एक युवक ने मारपीट की है. महिला की पहचान अर्चना कुमारी के रूप में हुई है, जिन्होंने नवगछिया थाना में इस संबंध में आवेदन दर्ज कराया था.
इसे भी पढ़ें : तैयार हो रहा है मनरेगा का श्रम बजट, रोजगार से जुड़ी योजनाओं पर जोर
ये है मामला
जेई ने नवगछिया थाना की पुलिस को बताया कि विद्युत कार्यालय नवगछिया से कार्य निपटा कर स्कूटी से अपने आवास जा रही थी. एसडीपीओ कार्यालय के सामने रोड पर भवानीपुर ओपी के मधुरापुर निवासी सोनू कुमार मुझे जबरदस्ती मिठाई का डब्बा देने लगे. उसने मिठाई लेने से इंकार किया तो साइकिल से टक्कर मार कर मेरी स्कूटी को गिरा दिया. इसके बाद लात घूसे से मुझे मारा. इससे मैं जख्मी हो गई. मेरी अंगूठी व रूपये भी सोनू ने ले लिये.
इसे भी पढ़ें : शाम तक मोरहाबादी मैदान से दुकानें नहीं हटी तो नगर निगम जबरदस्ती हटाएगा, बुलडोजर व ट्रैक्टर के साथ टीमें तैनात
पहले भी मारपीट के मामले में जा चुका है जेल
स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल नवगछिया पहुंचाया. सोनू इस तरह की हरकत मेरे साथ पहले भी कर चुका हैं. वह मेरे साथ मारपीट के मामले में जेल भी जा चुका है. वह जमानत पर बाहर निकला हुआ है. वह मोबाइल से मेरे नंबर पर बराबर फोन करता हैं. घटना की शिकायत के बाद नवगछिया थाना की पुलिस ने शनिवार को आरोपित सोनू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.
इसे भी पढ़ें : सुपौल में ट्यूशन पढ़ कर लौट रही छात्रा को अपराधियों ने मारी गोली




