BiharCrime News

सुपौल में ट्यूशन पढ़ कर लौट रही छात्रा को अपराधियों ने मारी गोली

Supaul : जिले के पिपरा थाना क्षेत्र में ट्यूशन पढ़ कर लौट रही छात्रा को शनिवार को अपराधियों ने सरेआम गोली मार दी है. इस कारण छात्रा की स्थिति गंभीर हो गई है. उसे इलाज के लिए नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है , जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है.

इसे भी पढ़ें : शाम तक मोरहाबादी मैदान से दुकानें नहीं हटी तो नगर निगम जबरदस्ती हटाएगा, बुलडोजर व ट्रैक्टर के साथ टीमें तैनात

गोली मारकर फरार हुआ युवक

यह घटना पिपरा थाना क्षेत्र के निर्मली के समीप की है. जहां इंटर कालेज के समीप कटैया निवासी सूर्यनारायण सुतिहार की बेटी गुड्डी कुमारी निर्मली से ट्यूशन पढकर अपने चार पांच साथी लडकियों के साथ अपने घर लौट रही थी. इसी बीच वहां एक लड़का पहुंचा और गुड्डी कुमारी (छात्रा) को रुकने की आवाज देकर उसे गोली मार दी. घटना के बाद आरोपी लड़का वहां से भाग गया. घटना के बाद वहां लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी.

इसे भी पढ़ें : झारखंड मनरेगा कमिश्नर का फेसबुक अकाउंट हैक, हैकर्स मांग रहा है पैसे

Related Articles

Back to top button