NationalNEWSTOP SLIDER

देश में रोजाना मिलने वाले संक्रमितों की संख्या में कमी, मगर मौत के बढ़ते मामलों ने बढ़ाई चिंता

New Delhi: देश में पिछले आठ दिनों से रोजाना मिलने वाले कोरोना संक्रमितों की संख्या में कमी आ रही है लेकिन मौत के मामलों ने चिंता बढ़ा दी है. स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी शनिवार (29 जनवरी) के आंकड़े के अनुसार देश में बीते 24 घंटे में 871 लोगों की कोरोना से मौत हुई है जो कि चिंताजनक है. शुक्रवार को 627 लोगों की मौत हुई थी. वहीं गुरुवार के आंकड़े के अनुसार 573 लोगों की मौत हुई थी. यानी तीन दिन के आंकड़े देखे जाएं तो 2000 से अधिक लोगों की मौत हो गई है.

इसे भी पढ़ेंःझारखंड में दोपहिया व चारपहिया वाहनों की रफ्तार की सीमा तय, जानें-किस रोड पर कितनी गति से चला सकते हैं वाहन

देश में बीते 24 घंटे में 2 लाख 35 हजार  532 (2,35,532) नए मामले सामने आए हैं. राहत की बात यह है कि देश में अब सक्रिय मरीजों की संख्या में कमी आने लगी है और स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या में वृद्धि हुई है. स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़े के अनुसार देश में अब 20.04  लाख सक्रिय मामले (20,04,333) बचे हैं. वहीं स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या आज 3.35 लाख हो गई. रोजाना संक्रमण दर घटकर 13.39 फीसदी हो गई है.

 

देश शुक्रवार को सबसे खराब स्थिति केरल की रही. यहां शुक्रवार को 54,537 नए संक्रमित मिले हैं, जबकि 30,225 मरीज ठीक हुए हैं और 94 लोगों की मौत हुई. इससे एक दिन पहले गुरुवार को 51,739 नए संक्रमित मिले थे. इधर, देश में पिछले 8 दिनों से नए केस में लगातार गिरावट देखी जा रही है. तीसरी लहर के दौरान 20 जनवरी को सबसे ज्यादा 3.47 लाख नए केस मिले थे.

Related Articles

Back to top button