JharkhandRanchi

झारखंड में ग्रामीण सड़कों की मरम्मत जल्द शुरू नहीं हुई तो लैप्स हो जाएगा 60 करोड़

Ranchi: राज्य संपोषित योजना से ग्रामीण सड़क की मरम्मत के लिए अब तक आधार तय नहीं हो पाया है. किस सड़क की मरम्मति करनी है इसकी जानकारी अभी तक नहीं मिल पायी है. विभाग के पास इस मद में अभी 60 करोड़ रुपये पड़े हुए हैं. इस वित्त वर्ष की समाप्ति के महज दो माह से कुछ अधिक बचे हुए हैं ऐसे में अगर जल्द सारी प्रक्रिया पूरी नहीं हुई तो यह राशि सरेंडर करनी पड़ेगी,ग्रामीण सड़क की मरम्मत भी नहीं हो पाएगी. ग्रामीण कार्य विभाग ने सभी कार्य प्रमंडलों से सड़कों की मरम्मत के काम के लिए सूची मांगी है,लेकिन अभी तक यह तय नहीं हुआ है कि कौन सी सड़क की पहले मरम्मत करनी है.

इसे भी पढ़ेंःझारखंड में दोपहिया व चारपहिया वाहनों की रफ्तार की सीमा तय, जानें-किस रोड पर कितनी गति से चला सकते हैं वाहन

बता दें कि,झारखंड में सालों से राज्य संपोषित योजना से सड़क का मरम्मत का काम नहीं हुआ था. विभाग ने इस वर्ष मरम्मत की योजना ही अधिक लेने की तैयारी की थी,लेकिन अभी भी मरम्मत का काम कुछ खास नहीं हुआ है,बड़ी राशि पड़ी हुई है.

 

Related Articles

Back to top button