
Jamshedpur : बराहभूम-बांदोवान मुख्य सड़क के किनारे काटिन बाजार में शुक्रवार को होटल देल्ही इन एंड रेस्टोरेंट का फीता काटकर उद्घाटन समाजसेवी सह झारखंड आंदोलनकारी नेता आस्तिक महतो ने किया. इस दौरान बोड़ाम के जिला पार्षद स्वपन कुमार महतो, समाजसेवी भीष्मनाथ महतो, देबुलाल सहिस, पंचानन दास, प्रबोध महतो, आनंद महतो, महेश्वर बेसरा, मृत्युंजय महतो, भास्कर माहली, हरिहर टुडू, विधायक प्रतिनिधि सुभाष कर्मकार, मुखिया चंद्रशेखर टुडू, झामुमो के पटमदा प्रखंड अध्यक्ष अश्विनी महतो, सचिव दिवाकर टुडू समेत सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद थे. इस दौरान होटल के संचालक देबुलाल सहिस ने अतिथियों के हाथों 144 जरूररतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया. देबुलाल ने बताया कि इस रेस्टोरेंट में गरीब व असहाय राहगीरों के लिए रात्रि को ठहरने व खाने की मुफ्त में व्यवस्था रहेगी. उन्होंने बताया कि कभी-कभी बंगाल एवं अपने क्षेत्र के दूर गांव से जमशेदपुर व अन्य जगहों पर जाने वाले बहुत सारे लोग बस नहीं मिलने के कारण यहां-वहां भटकने या बाहर कहीं भी सोने को मजबूर होते हैं, वैसे लोगों को काफी राहत मिलेगी. उन्होंने बताया कि इस प्रतिष्ठान के माध्यम से उन्हें समाजसेवा का ही काम करना है.
इसे भी पढ़ें – चाईबासा : डीलर ने 270 लाभुकों को पांच माह से नहीं दिया खाद्यान्न, दुकान के सामने जताया विरोध




