JharkhandLead NewsNEWSRanchi

झारखंड में नये साल में पहली बार 24 घंटे में नए कोरोना संक्रमितों की संख्या हजार से कम, जानें-कितने मरीज मिले

Ranchi: झारखंड में कोरोना संक्रमण की रफ्तार धीमी पड़ रही है. हर दिन मिलने वाले नए मरीजों की संख्या अब कम हो गई है. वहीं नए मरीजों की तुलना में रिकवरी का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है. इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि नए मरीजों की तुलना में 3 गुना ज्यादा मरीज रिकवर हो रहे हैं. हालांकि, मौत का आंकड़ा अब भी कम नहीं हुआ है. गुरुवार को कोरोना से 5 की मौत हुई है. जिसमें इस्ट सिंहभूम में 3 और धनबाद गुमला में एक एक मौत दर्ज की गई है.ऐसे में कोरोना से अब तक 5291 ने जान गवां दी है. नये में साल में पहला दिन रहा जब संक्रमितों की संख्या हजार से कम रही है.

इसे भी पढ़ेंःJharkhand में एक साथ होगी मैट्रिक व इंटर की परीक्षा, तीन घंटे मिलेगा समय

12081 एक्टिव केस झारखंड में

10 दिन पहले तक झारखंड में कोरोना अपने पीक पर था. एक दिन में 5 हजार तक नए केस मिलने लगे थे. जिसने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की नींद उड़ा दी थी, लेकिन अब नए मरीजों की तुलना में रिकवरी तेजी से हो रही है. इस वजह से झारखंड में कोरोना के 12081 एक्टिव केस बचे हैं. वहीं रांची में भी एक्टिव मरीजों की संख्या 5 हजार के नीचे आ गई है. रांची में 4802 एक्टिव मरीज बचे हैं. बताते चलें कि अब तक झारखंड में कोरोना के 4,25,234 मरीजों की पुष्टि हो चुकी है. जिसमें से 4,07,862 ने कोरोना को मात दे दी है.

Related Articles

Back to top button