JharkhandLead NewsRanchiTOP SLIDER

“हाथ” को छोड़कर “कमल” का दामन थामेंगे झारखंड कांग्रेस प्रभारी आरपीएन सिंह !

Ranchi: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को बड़ा झटका लग सकता है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार झारखंड कांग्रेस के प्रभारी और पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह “हाथ” का साथ छोड़कर “कमल” का दामन थाम सकते हैं. मालूम हो कि पिछले एक सप्ताह से ही राजनीतिक गलियारे में आरपीएन सिंह में भाजपा में शामिल होने की बात चल रही थी. सम्भावना है कि आज वह विधिवत भाजपा में शामिल हो जायें. मालूम हो कि मनमोहन सिंह सरकार में केंद्रीय मंत्री रह चुके आरपीएन सिंह वर्तमान में झारखंड के कांग्रेस प्रभारी हैं.

आरपीएन के नेतृत्व में ही पिछले विधानसभा चुनाव में झामुमो, कांग्रेस और राजद का महागठबंधन हुआ था. चुनाव में महागठबंधन को बड़ी सफलता मिली थी. झारखंड अलग राज्य बनने के बाद कांग्रेस को सबसे बड़ी सफलता भी झारखंड में वर्ष 2019 के विधानसभा चुनाव में मिली थी और 16 सीटों पर पार्टी के विधायक जीत कर आये थे.

कुंवर रतनजीत प्रताप नारायण सिंह (आरपीएन सिंह) यूपी और बिहार की सीमा पर स्थित पडनौरा विधानसभा से आते हैं. देवरिया जिले से अलग कर कुशीनगर जिला बनाया गया है, इसी जिले का एक विधानसभा क्षेत्र है पडनौरा. आरपीएन पडरौना विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के टिकट पर वर्ष 1996, 2002 और वर्ष 2007 के विधानसभा चुनाव में 3 बार विधायक रह चुके हैं. 2009 के लोकसभा चुनाव में जीतकर वह सांसद बने और मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार में गृह राज्यमंत्री की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं. हालांकि इसके बाद वह कोई और चुनाव नहीं जीत सके हैं.

Related Articles

Back to top button