1st LeadBihar

राष्ट्रीय बाल पुरस्कार: बिहार के धीरज किया जायेगा सम्मानित, मगरमच्छ से लड़कर बचायी थी छोटे भाई की जान

Patna : बेतिया के योगापट्टी प्रखंड की चौमुखा पंचायत के वार्ड 6 निवासी धीरज कुमार को 26 जनवरी को आयोजित होने वाले समारोह में राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा.

बहादुर लड़के ने मगरमच्छ से लड़कर अपने छोटे भाई की जान बचायी थी. सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धीरज से ऑनलाइन बात की. इस दौरान धीरज ने बताया कि वो फौजी बनकर देश की सेवा करना चाहता है.

मिली जानकारी के अनुसार पिछले साल 2 सितंबर को धीरज कुमार और उसका छोटा भाई नीरज कुमार  भैंस चराने के लिए दियारे में गये थे. इसी दौरान गंडक नदी के एक सोती में दोनों भाई भैंस को नहलाने लगे. इसी बीच छोटे भाई नीरज पर मगरमच्छ ने हमला कर दिया. जिसे देख धीरज मगरमच्छ से जा भिड़ा. भैंस चराने के लिए साथ में ले गये डंडे से वार करता रहा. इसके बाद मगरमच्छ को हराकर धीरज ने अपने छोटे भाई नीरज की जान बचा ली. हालांकि, इस दौरान दोनों भाई गंभीर रूप में घायल भी हो गये थे. उनका जीएमसीएच बेतिया में 7 दिनों तक इलाज भी चला था.

 

इसे भी पढ़ें : 7वीं JPSC मामले में हाइकोर्ट ने JPSC से पूछा- कैटेगरीवाइज कितनी सीटें हैं

Related Articles

Back to top button