JamshedpurJharkhand

प्रेमिका को नौकरी से निकालने को लेकर प्रिंस से खार खाए बैठा था अमन पाठक

बागबेड़ा में फाइनांसकर्मी पर फायरिंग के मामले में तीन गिरफ्तार, कट्टा-गोली समेत अन्य सामान बरामद

Jamshedpur : बागबेड़ा थाना क्षेत्र के हरहरगुट्टु स्थित तुलसी भवन के पास रहनेवाले फाइनांसकर्मी प्रिंस कुमार सिंह उर्फ गोलू उर्फ गोल्डेन (25 वर्ष) पर फायरिंग के मामले में पुलिस ने अमन पाठक समेत तीन युवकों को गिरफ्तार किया है. उनके पास से पुलिस ने कांड में प्रयुक्त एक देशी कट्टा के अलावा फायर किया हुआ आठ एमएम का एक खोखा, कांड में प्रयुक्त हीरो स्पलेंडर मोटरसाईकिल नंबर- जेएच 05 सीक्यू- 8274 04 के अलावा खून लगा हुआ एक मफलर बरामद किया है. गिरफ्तार अमन पाठक बागबेड़ा लकड़िया बगान का रहनेवाला है. उसके अलावा पुलिस ने कांड में उलीडीह डिमना रोड निवासी मनोज कुमार उर्फ लिकलिक और डिमना रोड आर्शीवाद नगर निवासी मनीष कुमार को गिरफ्तार किया है. पुलिस की जांच में यह बात सामने आई है कि कुख्यात अपराधकर्मी डब्लू मिश्रा के इशारे पर पूर्व में बबलू सिंह पर रंजित साव गिरोह ने फायरिंग की थी. उसी का बदला लेने के लिए रमेश सिंह अपने और डब्लू मिश्रा के गिरोह से जुड़े अमन पाठक, मनोज कुमार उर्फ मनोज लिकलिक और मनीश कुमार के साथ योजना बना रहा था. इस बीच अमन पाठक अपनी प्रेमिका को नौकरी से निकाले जाने को लेकर प्रिंस सिंह से खार खाए बैठा था. बीती रात मौका पाकर मनोज कुमार उर्फ मनोज लिकलिक और मनीश कुमार के साथ वह प्रिंस कुमार के हरहरगुट्टुट स्थित घर पहुंच गया. वहां अमन पाठक ने प्रिंस पर फायरिंग कर दी. गोली उसके दाहिने गर्दन को छूती हुई जा निकली. इससे प्रिंस गंभीर रुप से घायल हो गया. इस मामले में बागबेड़ा थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी. फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपियों पर आगे की कार्रवाई में जुटी है.

Related Articles

Back to top button