
Jamshedpur : कोल्हान यूनिवर्सिटी की लापरवाही के कारण हर वर्ष कई छात्र कॉलेजों में दाखिले से वचिंत रह जाते हैं. इस बार भी 2018 से लेकर 2021 के यूजी सत्र के छात्रों को एडमिशन को लेकर कोल्हान यूनिवर्सिटी ने अपने एडमिशन के पोर्टल को बंद कर दिया है. यूनिवर्सिटी के तरफ से छात्रों के एग्जाम देने से लेकर रिज्लट निकालने के दौरान हुई गलितियों के कारण कई छात्रों की लगातार शिकायत और आंदोलन करने के बाद यूनिवर्सिटी ने अपनी लापरवाही को स्वीकारते हुए रिजल्ट में सुधार कर दिया है. अब उनके पास प्राईवेट यूनिवर्सिटी में एडमिशन लेने या तो एक साल का इंतजार करें. इसकी नौबत आ गयी है.
दाखिले के लिए छात्र लगा रहे चक्कर
ग्रेजुट कॉलेज की छात्रा नंदनी कुमारी ने बताया कि हमलोगों ने एग्जाम दिया था बावजूद अप्सेंट कर दिया गया था. फेल भी कर दिया गया. जब आंनदोलन किया तब यूनिवर्सिटी ने अपनी लापरवाही को स्वीकार किया. इसके बाद पास कर दिया. ऐसा पास होने का क्या मतलब है. जब पीजी में एडमिशन ही नहीं हो सकेगा. उतना पैसा नहीं है कि हमलोग प्राईवेट यूनिवर्सिटी में जाकर दाखिला ले सकें.
अब भी पोर्टल खुलने का इंतजार
ग्रेजुएट कॉलेज की एक और छात्र मुस्कान कुमारी ने बताया कि गुरुवार को भी एडमिशन की उम्मीद लेकर कॉलेज पहुंची थी. कॉलेज बंद था. पूरे कोल्हान में करीबन 100 से ज्यादा ऐसे छात्र हैं जो यूनिवर्सिटी की लापरवाही का दंश झेल रहे हैं. अगर पोर्टल नहीं खुला तो एक साल बर्बाद हो जायगा.
पोर्टल नहीं खुला तो आंदोलन की चेतावनी
एआईडीएसओ के नगर अध्यक्ष शुभम कुमार का कहना है कि अगर पोर्टल को नहीं खोला गया तो छात्रों की ओर से आंदोलन किया जायगा. कोल्हान यूनिवर्सिटी लगातार प्राईवेट यूनिवर्सिटी को बढ़वा देने का कार्य कर रही है.
इसे भी पढ़ें- UP Election 2022 : हॉट केक बनी गोरखपुर सदर विधानसभा सीट, यहां योगी को टक्कर देंगे भीम आर्मी के चंद्रशेखर




