
Jamshedpur : समाज और देश के हित में सर्वोच्च बलिदान देने वाले सिख धर्म के दशम गुरु श्री गुरु गोबिंद सिंह जी और उनके साहिबजादों की कुर्बानी को नमन करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर से हर वर्ष 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस के रूप में मनाने के निर्णय का जमशेदपुर सिख समाज ने स्वागत किया है. साकची जिला मुख्यालय में प्रदेश सह संयोजक कुलवंत सिंह बंटी के नेतृत्व में एक सभा का आयोजन किया गया. इसमें विभिन्न मंडलो के सामाजिक और राजनीतिक कार्यकर्ता शामिल हुये थे.
ये प्रस्ताव किये गये पारित
जमशेदपुर के सभी गुरुद्वारों से संपर्क कर समाज के लोगों की ओर से पीएम मोदी मोदी को पोस्टकार्ड भेजकर आभार व्यक्त करने, चौक चौराहों पर बैनर पोस्टर लगाकर धन्यवाद देने, छोटे साहिबज़ादों की याद में बड़ा समागम करने के प्रस्ताव पारित किये गये.
राज्यभर में चल रहा कार्यक्रम
प्रदेश संयोजक कुलवंत सिंह बंटी ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम पूरे राज्य भर में चल रहे हैं. इसमें प्रमुख रूप से रांची, जमशेदपुर, धनबाद, बोकारो और रामगढ़ शामिल हैं. जिला संयोजक योगेश मल्होत्रा ने सिख संगत के लिए किए गए कार्यों की प्रशंसा की. साथ ही कहा की करतारपुर कॉरिडोर खुलवाकर मोदी ने सिख समाज को गुरुदर्शन करने का राह प्रशस्त किया जो अतुल्य है.
सभी में ये थे मौजूद
भाजपा जिला मंत्री मंजीत सिंह, पूर्व युवा मोर्चा अध्य्क्ष अमरजीत सिंह राजा, घाघीडीह मंडल अध्य्क्ष संदीप शर्मा बॉबी, रविंदर सिंह रिंकू, चंचल भाटिया, सुरिंदर सिंह शिंदे, बलबीर सिंह बबलू, विनय खुराना, रॉकी सिंह, धरम सिंह वालिया, तरविंदर सिंह भाटिया, युवराज सिंह सुखविंदर सिंह साब्बी, नवजोत सिंह सोहल, रंजीत सिंह, गुरजिंदर सिंह पिंटू, जगजीत सिंह, पुपिंदर सिंह, नवजोत सिंह, मंजीत सिंह आदि मौजूद थे.
इसे भी पढ़ें- 3000 करोड़ से अधिक हुआ राजकीय घाटा, लोक लुभावन बातें करना बंद करे हेमंत सरकारः भाजपा




